{"_id":"5a5b9a744f1c1b91268b45bf","slug":"21515952756-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीओ का कॉलर पकड़ा, सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीओ का कॉलर पकड़ा, सिपाही को पीटा
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगला जुला के पास उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम पर कार सवारों ने रविवार को चेकिंग के दौरान हमला कर दिया। साथ ही पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। बाद में शोर होने पर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। उनकी सहायता से टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
उप संभागीय परिवहन विभाग के पीटीओ (पैसेंजर टैक्स ऑफिसर) कौशलेंद्र सिंह रविवार की सुबह करीब 10 बजे नगला जुला के पास टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच ईंटों से लदा ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। आरोप है कि जब ट्रैक्टर को रोककर पूछताछ की जा रही थी, तभी एक कार में सवार होकर आए तीन लोगों ने पीटीओ से अभद्रता और कालर पकड़ लिया। साथ ही गाली गलौज भी की। वहीं, सिपाही ब्रजेंद्र की पिटाई भी कर दी। इस दौरान विवाद होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। टीम ने लोगों की मदद से कार सवार तीन लोगों को पकड़ लिया।
इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मुकुंदी यादव निवासी गांव जसवंतपुर दन्नाहार, कमलेश और रजनीश निवासी गांव जैबड़ा मक्खनपुर फिरोजाबाद बताया। पीटीओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मी से मारपीट, गाली गलौज और अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। ईंट लदे ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराया गया है।