{"_id":"5a4d18354f1c1bbf2d8b478a","slug":"21515001909-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम रेड और जीआईसी ब्लू ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम रेड और जीआईसी ब्लू ने जीते मुकाबले
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के जिला स्पोर्ट्स कार्यालय के खेल मैदान पर बुधवार से जूनियर वर्ग जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन जेएस मेमोरियल विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीआईसी रेड और स्टेडियम ट्रेनीज के मध्य खेला गया। जीआईसी रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में 150 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ट्रेनीज टीम मात्र 120 रन ही बना सकी।
जीआईसी रेड ने 30 रनों से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच जीआईसी ब्लू और आरएन क्लब के मध्य खेला गया। इसमें पहले खेलते हुए आरएन क्लब ने 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईसी ब्लू ने 18 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
पूर्व में उद्घाटन अवसर पर अनिल कुमार यादव ने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पहला मुकाबला एसबीआरएल और सनातन धर्म इंटर कालेज तथा दूसरा मुकाबला रॉयल्स रेड क्लब और स्पोटर्स क्लब के मध्य खेला जाएगा।