फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोहरे की चादर के साथ बढ़ी ठंड

कोहरे की चादर के साथ बढ़ी ठंड

Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर के साथ बढ़ी ठंड
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
एटा/कासगंज। मौसम का मिजाज बुधवार को बदला नजर आया। सुबह छाए घने कोहरे से ठंड बढ़ गई। इससे निजात पाने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरे की धुंध से लोगों को सुबह के समय गाड़ियों को हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ा। कोहरे के दस्तक के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को भी सुबह कोहरा रहने और ठंड में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह चारो ओर अंधेरा छाया था और ठंड भी अपना रंग दिखा रही थी। लोग घर से बाहर गर्म कपड़े पहनकर निकले। तापमान में आई गिरावट से लोग ठिठुरते रहे। सर्दी से बचने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह के समय घना कोहरा रहने से वाहन हेडलाइट जलाकर गुजरे। घने कोहरे से सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। शहर के हाईवे पर भी वाहन रेंगते रहे। मौसम में आर्र्दता (नमी) 50-60 फीसदी रही। हवा की गति 2.0 किमी/घंटे रही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की कतारें लग रही हैं। बुधवार को 1200 मरीजों ने अस्पताल मेें परीक्षण कराया। जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्गों को सर्दी, जुकाम, बुखार की समस्या निकली। सीएमएस डा. एसके मजूमदार बताते हैं कि सर्दियां बढ़ने से मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को सर्दी से बचाव करने की सलाह दी जा रही है। आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कासगंज में भी मौसम ने कड़े तेवर दिखाए। बाजार भी देर से खुले। सुबह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दुकानदारों ने भी जगह जगह अपनी दुकान के आगे अलाव जला लिए। जिससे ठंड से बचा जा सके। दिन भर ठंडी हवाएं चलतीं रहीं। मरीज सर्दी, जुकाम की शिकायत लेकर चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed