फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टीकाकरण में फर्जीवाड़े के विवाद में स्वास्थ्यकर्मी भिड़े

टीकाकरण में फर्जीवाड़े के विवाद में स्वास्थ्यकर्मी भिड़े

Wed, 13 Dec 2017 08:02 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण में फर्जीवाड़े के विवाद में स्वास्थ्यकर्मी  भिड़े
डेमो - फोटो : Demo Pic
मथुरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित टीकाकरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आंकड़ों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राल के स्टाफ में मारपीट हो गई। डाटा ऑपरेटर ने सुपरवाइजरों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इसकी रिपोर्ट अलग-अलग स्तर पर मॉनीटरिंग अफसरों को दी जाती है। इसी रिपोर्ट में हेराफेरी के चलते गत दिवस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आपस में मारपीट हो गई। डाटा आपरेटर विष्णु कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि हेल्थ सुपरवाइजर आरसी शर्मा और आरसी सिंह ने उसके साथ मारपीट की है। इसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ अध्यक्ष से भी की है। इस पर संघ प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सीएमओ से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए संबंधित सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed