{"_id":"5a1c2a5d4f1c1b69678be6f2","slug":"21511795293-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"143 टेबिल पर होगी 1358 प्रत्याशियों के मतों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
143 टेबिल पर होगी 1358 प्रत्याशियों के मतों की गिनती
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में निकाय चुनाव मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार एक नगर निगम, एक नगर पालिका सहित 15 निकायों में मतों की गिनती 143 टेबिल पर होगी। मतगणना की व्यवस्था जिले में पांच स्थानों पर की गई है।
निकाय चुनावों के मतों की गिनती एक दिसंबर को होने जा रही है। इसके लिए मतगणना कर्मचारियों का प्रशिक्षण मंगलवार से बीएसए डिग्री कालेज में शुरू होगा। मतगणना की व्यवस्थाएं जनपद में चार स्थानों पर की गई है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम और फरह की मतगणना जिला मुख्यालय स्थित मंडी समिति पर होगी। निगम के 70 वार्ड के 642 बूथों की ईवीएम में मतों की गिनती के लिए 40 टेबिल लगाई जा रही हैं। जबकि फरह के 10 वार्ड में 10 बूथों के मतों की गिनती के लिए अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के लिए दो टेबिल लगाई जा रही है। जिले की एक मात्र नगर पालिका कोसीकलां के 25 वार्ड के 44 बूथ पर अध्यक्ष और सभासद के लिए 9-9 टेबिल लगाई जा रही हैं। इसी तरह छाता नगर पंचायत के अध्यक्ष के पांच और सदस्य के नौ टेबिलों पर मतों की गिनती होगी। चौमुहां और नंदगांव, नंदगांव के अध्यक्ष और सदस्यों की गिनती के लिए 3-3 टेबिल लगेंगी। गोवर्धन में 11, सौंख के लिए चार, राधाकुंड और बरसाना के लिए 5-5 तथा राया के लिए 12, बाजना महावन, गोकुल के लिए 4-4 तथा बलदेव नगर पंचायत के मतों की गिनती के लिए 6 टेबिल लगाई जाएंगी।
इस तरह 238 वार्ड में बनाए गए 861 बूथों पर पडे़ अध्यक्ष और सदस्यों के मतों की गिनती के लिए 143 टेबिल लगाई जाएंगी। इसमें 91 अध्यक्ष और 52 पर सदस्य के पदों की गिनती होंगी। प्रभारी कार्मिक सीडीओ पवन कुमार गंगवार ने बताया कि मंगलवार से मतगणना की ट्रेनिंग शुरू हो रही है। मतगणना स्थल पर भी तैयारियां की जा रही हैं।