{"_id":"5a130edf4f1c1b3c3d8b8a4f","slug":"21511198431-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के मोहल्ला गोवड़ा निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में ससुरालीजनों पर एक लाख रुपये और सोने की चेन मांगे जाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोवड़ा निवासी दयाराम ने पुत्री लवी उर्फ प्रीति की शादी 30 जून 2017 को दिल्ली के द्वारिकाधीश अपार्टमेंट निवासी सुनील दुबे के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा मगर बाद में ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करने लगे। यही नहीं कुछ दिन पूर्व उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने थाने में तहरीर दे कहा कि पति व अन्य ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे हैं। उक्त तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील, ससुर विचित्र दुबे, सास सुमन देवी, ननद प्रवीना और सुशील और सोनू के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।