{"_id":"5a0dd5014f1c1bd1408b70ea","slug":"21510855937-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की पुनर्परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की पुनर्परीक्षाएं आज से
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
....अलीगढ़ और आसपास के लिए
विश्वविद्यालय की पुनर्परीक्षाएं आज से
- 19 नंवबर तक चलेंगी, पहले दिन 401 प्रश्नपत्रों की परीक्षा दो पाली में तीन केंद्रों पर होगी
आगरा (ब्यूरो)। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की पुनर्परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी और 19 नवंबर तक चलेंगी। इसमें गत सत्र में एक विषय में अनुत्तीर्ण और श्रेणी सुधार के इच्छुक छात्रों के अलावा विगत वर्षों में पर्यावरण, शारीरिक शिक्षा एवं राष्ट्रीय गौरव परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
पहले दिन तीन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 401 प्रश्नपत्रों की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन आगरा कॉलेज में पहली पाली में 2919 और दूसरी पाली में 3721 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सेंट जोंस कॉलेज में पहली पाली में 1254 और दूसरी पाली में 1013 पंजीकृत हैं। आरबीएस कॉलेज में पहली पाली में 629 और दूसरी पाली में 874 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक पहले दिन तीन, दूसरे दिन दो और आखिरी दिन एक केंद्र पर परीक्षा होगी। 18 और 19 नवंबर को ओएमआर शीट पर आधारित परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहले दिन कुछ परीक्षाएं लिखित और कुछ ओएमआर पर आधारित हाेंगी। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें डा. संजीव कुमार और डा. वीके सारस्वत मौजूद रहेंगे। परीक्षा में 25 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।