{"_id":"5a05b1fb4f1c1b6f548bc435","slug":"21510322683-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन मुक्त वृंदावन को बनाई मानव शृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन मुक्त वृंदावन को बनाई मानव शृंखला
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
मानव श्रृंखला बनातीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को 40 स्कूल के 11000 बच्चों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में मानव श्रृंखला बनाई। जिसमें जन मानस को पॉलिथीन मुक्त वृंदावन के लिए जागरूक किया।
परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने कहा कि पॉलिथीन बहिष्कार के लिए बनाई गई मानव शृंखला का संदेश केवल वृंदावन तक सीमित नहीं रहेगा। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि वृंदावन को पॉलिथीन मुक्त बनाने की मुहिम ब्रजवासियों के सहयोग के बिना पूरी नहीं हो सकती। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने कहा कि वृंदावन उत्तर प्रदेश का पहला पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर पॉलिथीन का बहिष्कार करना होगा। इस दौरान एसडीएम महावन गरिमा सिंह, उपमा पांडेय, हरिशंकर यादव, आरपी पांडेय, कांति शेखर सिंह, एसपी सिटी श्रवणकुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरुण कुमार दुबे, बेसिक नगर शिक्षाधिकारी निमेष जार, अल्का तिवारी, संदेश कुमार, डा. अखिलेश यादव, डा. पद्मसिंह आदि मौजूद रहे।
इन शिक्षण संस्थाओं ने की सहभागिता
जीएलए विश्वविद्यालय, राजीव एकेडमी, वन महाराज कालेज, केडी डेंटल कालेज, आईओपी कालेज, एचपीडी बालिका विद्या मंदिर, पीडीडी सरस्वती विद्या मंदिर, हजारीमल सोमानी इंटर कालेज, गर्ल्स इंटर कालेज, प्रेम महाविद्यालय इंटर कालेज, वृंदावन विद्यापीठ इंटर कालेज, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ विद्यालय, सुखदा शिक्षा मंदिर इंटर कालेज, भक्तिवेदांत गुरुकुल इंटर कालेज, संविद गुरुकुलम आदि शिक्षण संस्थानों की सहभागिता रही। प्रधानाचार्य डा. अंजू सूद, शिशुपाल सिंह, डा. यूसी दुबे, डा. उमेश शुक्ला, नीरज छापड़िया, अनूप अग्रवाल, डा. राकेश माहेश्वरी, डा. गीतारानी शर्मा, डा. राजेंद्र सिंह, डा. मंजूलता पांडेय, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, राजकुमार कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों में दिखा उत्साह
पॉलिथीन बहिष्कार के प्रति जागरूक करने का उत्साह बच्चों में नजर आया। बच्चे पॉलिथीन बहिष्कार के नारे लगाने के साथ हाथों में तख्तियां लेकर लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील कर रहे थे। शुक्रवार सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक बच्चों ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग में हाथ से हाथ मिलाकर मानव शृंखला बनाई और आम जनमानस को पॉलिथीन बहिष्कार का संकल्प भी दिलाया। शृंखला का शुभारंभ स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ विद्यालय के वेदपाठी बच्चों ने स्वस्ति वाचन एवं मंगलाचरण कर किया।