फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले मे 14 मदरसों की मान्यता खतरे में

जिले मे 14 मदरसों की मान्यता खतरे में

Thu, 26 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिले मे 14 मदरसों की मान्यता खतरे में
फिरोजाबाद। मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन विवरण न देने वाले 14 मदरसों की मान्यता खतरे में पड़ गई है। 15 अक्तूबर तक सभी मदरसों को विवरण पोर्टल पर अपलोड करना था। निर्धारित समय के भीतर 42 मदरसों ने ही विवरण अपलोड किया है।, जबकि जिले में मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या 56 है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। आदेश मिलते ही 14 मदरसों की मान्यता रद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों में फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए वेब पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल पर सभी मदरसों को अपना विवरण अपलोड करना था। इसमें अध्यनरत छात्रों की संख्या, शिक्षकों, कर्मचारियों के विवरण के अलावा भवन की फोटो समेत तमाम जानकारियां शामिल थीं।
विज्ञापन


मदरसा बोर्ड ने विवरण अपलोड करने की तिथि दो बार बढ़ाई। पहले इसकी अंतिम तिथि 15 सिंतबर थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर किया गया और फिर 15 अक्तूूबर। इसके बावजूद जिले के 14 मदरसों ने विवरण अपलोड नहीं कराया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद विवरण अपलोड न करने वाले मदरसों की मान्यता रद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed