फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पांच दिनी बाद सरकारी कार्यालयों और बैंकों में उमड़ी भीड़

पांच दिनी बाद सरकारी कार्यालयों और बैंकों में उमड़ी भीड़

Mon, 23 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पांच दिनी बाद सरकारी कार्यालयों और बैंकों में उमड़ी भीड़
सिविल लाइंस स्थित कैनरा बैंक में लगी भीड़
एटा। दीपोत्सव के अवकाश के चलते पांच दिनों से सरकारी कार्यालयों और बैंकों में पसरा सन्नाटा सोमवार को टूटता नजर आया। सुबह से ही सरकारी कार्यालयों और बैंकों में रौनक नजर आई। इस दौरान कार्यालयों में कर्मचारी काम निपटाते दिखे, तो अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं बैंकों मेें आर्थिक लेन-देन को लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


तस्वीर- एक
कलक्ट्रेट
सोमवार को कलक्ट्रेट में खासी चहल-पहल नजर आई। डीएम अमित किशोर समेत तमाम अधिकारियोें ने कार्यालयों में बैठकर समस्याएं सुनीं। वहीं कर्मचारी कामों को निपटाने में लगे रहे। पांच दिन बाद आयोजित हुए जनता दरबार में सोमवार को लोगों की काफी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


तस्वीर-दो
विकास भवन
अलीगंज रोड स्थित विकास भवन में भी अधिकारियों ने आमद कराई। पांच दिन बाद कार्यालयों में रौनक लौटी, तो फरियादी भी समस्याओं को लेकर पहुंचे। दोपहर को सीडीओ समेत तमाम अफसर जलेसर में आयोजित ऋण मोचन कार्यक्रम में चले गए। मगर कर्मचारी काम में जुटे रहे। उद्यान विभाग में भी कर्मचारियों ने काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीर-तीन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय
जीटी रोड स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सोमवार को रौनक दिखाई दी। दिवाली पर नए वाहन क्रय करने वाले लोग वाहन पंजीकरण कराने के लिए कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, पंजीकरण कराने के लिए कतारें लगी रहीं।

तस्वीर-चार
मंडी में लगा किसानों का जमावड़ा
त्योहार के चलते ठप पड़ी धान की आवक में सोमवार को इजाफा होता नजर आया। बड़ी संख्या में किसान धान लेकर मंडी पहुंचे। इस दौरान मंडी समिति के गेट के बाहर ट्रैक्टरोें और वाहनों की कतारें लगी रहीं। किसानों को देख व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए।

तस्वीर-पांच
बैंकों में बाहर से लेकर अंदर तक सैलाब
पांच दिन से नकदी संकट से जूझ रहे लोगों को सोमवार को राहत मिली। बैंक खुलते ही सुबह से लोगों ने बैंक पहुंचकर नकदी जमा और निकासी की। इस दौरान सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक पर सरकारी चालान जमा करने के लिए लाइन लगी रही। वहीं केनरा बैंक के अंदर भी लोगों की भीड़ रही।

चला बधाइयों का दौर
सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद कर्मचारी और अधिकारी एक-दूसरे को दीपोत्सव की बधाइयां देते दिखे। साथ ही कई कार्यालयों में मिठाइयों का वितरण किया गया।

चार दिन बाद खुली बैंक, उमड़ी भीड़
कासगंज। दिवाली पर्व के चलते चार दिनों से बंद सभी बैंक सोमवार को खुल गई। जिसके बाद लोगों ने अपने बैंकिंग संबंधी कामकाज निपटाए। इस दौरान बैंकों में काफी भीड़-भाड़ देखने को मिली।
दिवाली त्यौहार की वजह से बैंकों में 19 से 21 अक्तूबर तक का अवकाश रहा। इसके बाद रविवार होने की वजह से बैंकें बंद रहीं। लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोगों के बैंकिंग संबंधी कामकाज प्रभावित हुए तो वहीं कारोबारियों के चैक क्लियरेंस के लिए अटक गए। जैसे ही बैंकें खुली खाता धारक अपनी-अपनी बैंकों में निर्धारित समय से कुछ पहले ही पहुंचना शुरू हो गए। ताकि भीड़ से बचा जा सके। लेकिन लोगों को इसके बाद भी लाइन के झंझट से मुक्ति नहीं मिल पाई। लोगों ने बैंक से धन निकासी, जमा करने, चैक क्लियरेंस में लगाने आदि काम काज निपटाए। बड़ी संख्या में लोगों के बैंकों में पहुंचने से काउंटरों पर लंबी कतारें लग गई। सभी शाखाओं में यही हाल रहे। इलहाबाद बैंक में पहुंचे सुखबीर ने बताया कि एक घंटे के इंतजार के बाद उनका नंबर आया। बैंक पर भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतरिक्त काउंटर नहीं बनाए गए। स्टेट बैंक में पहुंचे रोशन ने बताया कि उन्हें आधा घंटा इंतजार करना पड़ा।


एटीएम पर लगी लाइनें
कासगंज। बैँक खुलने के साथ ही बंद पड़े एटीएम भी चालू हो गए। बैंकों ने इनमें धन डाला जिससे काफी संख्या में कार्ड धारकों ने एटीएम से धन की निकासी की। वहीं बैंकों में लंबी कतारों को देख कुछ ग्राहकों ने एटीएम के माध्यम से अपने धन भी जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed