{"_id":"59dfafcb4f1c1bcd538b73fb","slug":"21507831755-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार के मौसम में कूड़ा निस्तारण बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार के मौसम में कूड़ा निस्तारण बना मुसीबत
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
कचरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। त्योहारी सीजन आते ही जनपद में कूड़ा निकलने की मात्रा बढ़ गई है। आम दिनों से करीब सात से आठ टन अधिक कूड़ा निकलने लगा है। नगर पालिका द्वारा कूड़े के निस्तारण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अचानक बढ़ी कूड़े की मात्रा उनके लिए चुनौती बन गई है।
उल्लेखनीय है कि नगर क्षेत्र में आम दिनों में 27 से 28 टन कूड़ा निकलता था, लेकिन त्योहारी सीजन आते ही कूड़े की मात्रा अचानक सात से आठ टन अधिक कूड़ा निकलने लगा है। ये नगर के लोगों के लिए चुनौती बन गया है। नगर पालिका में दर्ज रिकार्ड के अनुसार सॉलिड वेस्ट प्लांट के अंतर्गत नगर में 30 टन कूड़ा निस्तारण की क्षमता है।
वर्तमान में आम दिनों की अपेक्षा नगर से निकलने वाला कूडे़ की मात्रा बढ़ कर 38 से 40 टन तक पहुंच गई है। जिसका समय से निस्तारण कराना संभव नहीं दिख रहा है। अतिरिक्त कूड़ा नगर के बाहर चोरी छिपे खाली प्लाटों तथा ईसन नदी के किनारे भी कूड़ा फेंक रही है।
विज्ञापन
हालांकि नगर पालिका के अधिकारी इस बात को मानने को तैयार नहीं है। वे कूड़ा निस्तारण की क्षमता 30 टन बता रहे हैं और नगर में निकलने वाले कूड़े की मात्रा 28 से 29 टन ही बता रहे हैं। जबकि हकीकत में नगर में कूड़ा 38 से 40 टन के बीच निकल रहा है।
नगर पालिका भले ही सॉलिड वेस्ट प्लांट के चालू होने की बात कर रही हो लेकिन हकीकत यह है कि सॉलिड वेस्ट प्लांट बंद चल रहा है। खुद अपर जिलाधिकारी न्यायिक एके सिंह ने निरीक्षण के दौरान प्लांट बंद पाया था और नगर पालिका को प्लांट शुरू कराने के निर्देश दिए थे।
नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए मुख्यालय से चार किमी दूरी पर ट्रांसपोर्ट नगर में सॉलिड वेस्ट प्लांट संचालित किया जा रहा है। नगर के विभिन्न वार्डों से निकलने वाले कूड़े को प्लांट तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका के पास तीन लोडर, तथा 12 कूड़ा वाहन हैं। इन वाहनों से कूड़े को प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है।
नगर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर में 389 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। इन सफाई कर्मचारियों के कार्य की निरानी के लिए 12 सफाई नायक तथा दो सफाई इंजीनियर भी काम कर रहे हैं।