फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   छितौनी में तीन घरों में चोरी

छितौनी में तीन घरों में चोरी

Sun, 03 Sep 2017 11:36 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
छितौनी में तीन घरों में चोरी
theft - फोटो : amarujala
एटा। छितौनी गांव में शनिवार रात चोरों ने दूधिया, चिकित्सक सहित तीन घरों से हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। रविवार सुबह जगार होने पर पीड़ित परिवारीजनों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से तहरीर ले ली है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव छितौनी निवासी वीरपाल पुत्र होतीलाल दूध का व्यापार करते हैं। शनिवार रात वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात चोरों ने छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर लिया और बीस हजार रुपये की नकदी, बर्तन, आभूषण पार कर ले गए। इसके बाद चोरों ने भूदेव सिंह पुत्र हेतराम के घर से नौ हजार रुपये की नकदी, चार चूड़ी, दो जंजीर आदि आभूषण चोरी कर लिए। दो घरों से चोरी करने के बाद चोर गांव के ही चिकित्सक हाकिम सिंह के बेटे महेश के घर में घुस गए और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जगार होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन



10 दिन में 16 घरों से चोरी
एटा। जिले में चोरों का आतंक है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विगत दस दिनों में बेखौफ चोर 17 घरों से लाखों की चोरी कर चुके हैं। 23 अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर और इसी दिन कोतवाली देहात के उज्जैपुर में चोरी की वारदात हुई। इसके बाद चोरों ने 24 अगस्त को शहर के चित्रगुप्त कालोनी निवासी महेश के घर से नकदी, मोबाइल चोरी कर लिए। 27 अगस्त की रात को अवागढ़ क्षेत्र के नुहारी गांव के प्रधान सहित पांच घरों से दो लाख रुपये नकदी, आभूषण पार किए। 29 अगस्त को चोरों ने बागवाला क्षेत्र के गांव पहरा के दो घरों से और थाना नयागांव से महज सौ मीटर की दूरी पर बसे अगहतिया गांव से एक ही रात मे पांच घरों से हजारों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed