फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मांगों को लेकर गरजे रोजगार सेवक, की तालाबंदी

मांगों को लेकर गरजे रोजगार सेवक, की तालाबंदी

Thu, 31 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर गरजे रोजगार सेवक, की तालाबंदी
तालाबंदी करके गरजते रोजगार सेवक - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। गुुरुवार को जिले के सभी ब्लाकों के रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ताला बंदी की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सेवक परशुराम ने कहा कि रोजगार सेवक पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन सरकार कोई भी ध्यान नहीं दे रही। कहा कि पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाई जाए। वहीं उनका कार्य रोजगार सेवकों से कराया जाए। एक रोजगार सेवक को एक ग्राम पंचायत से दूसरी ग्राम पंचायत में स्थानांतरित किया जाए। मौके पर राजीव कुमार, रोशन सिंह, रूपावली, मनोज, सुनीता, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बिछवां के विकास खंड सुल्तानगंज स्थित ब्लाक कार्यालय में रोजगार सेवकों ने अधिकार रैली निकाली। वहीं अननिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की हुंकार भरते हुए तालाबंदी की। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 2016-17 का बकाया मानदेय दिलाने, मानदेय की राशि बढ़ाने व रिक्त रोजगार सेवकों के पदों को तत्काल समायोजित करने की मांग की। सुरजीत यादव, शैतान सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह चौहान, प्रमोद कुमार, मोहन सिंह, जयवीर सिंह, अक्षय कुमार, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनी में भी रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर तालाबंदी कर दी। बीडीओ गणेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। मौके पर सुनील कुमार, चरन सिंह, गौरव कुमार, लोकेंद्र, महेन्द्र, अरविंद, मनेंद्र, राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
कुरावली में भी तालाबंदी की। इस मौके पर सनोज यादव, जितेन्द्र कुमार शाक्य, प्रमोद कुमार, गौरव, कुलदीप कुमार, दिलीप कुमार, योगेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार, शत्रुघन, सुनील कुमार, राजकमल, तारा चंद्र जितेन्द्र, विजय कुमार मौजूद रहे।


करहल क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। मौके पर अनोज कुमार, राकेश कुमार, हरी शंकर, विमलेश कुमार, रामसरन, मनोज, सुभाष, शमसुद्दीन, हरिओम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed