{"_id":"599884b54f1c1b4d158b458a","slug":"21503167669-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 बड़े बकाएदारों की विद्युत विभाग ने गुल कर दी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 बड़े बकाएदारों की विद्युत विभाग ने गुल कर दी बिजली
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बिजली बिल बकाएदारों को बिल जमा करने को पूरा मौका देने बाद भी बकाया बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ विभाग की नजरें टेढ़ी होने लगी हैं। विभाग ने शांतिनगर ट्रांसफार्मर से आपूर्ति शनिवार को बंद करा दी। इसके चलते 150 बड़े बकाएदारों के घरों में अंधेरा पसर गया है।
योगी सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के साथ बड़े बकाएदारों को राहत प्रदान के लिए 100 प्रतिशत छूट के साथ एमनेस्टी योजना लागू की थी। योजना की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इसके बाद भी हजारों उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा नहीं किया। आसफाबाद क्षेत्र के शांतिनगर में 160 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है।
इस ट्रांसफार्मर से शहर के 250 औा देहात क्षेत्र के 150 उपभोक्ता जुड़े हैं। इसमें देहात क्षेत्र के 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। विभाग द्वारा शनिवार को सुबह 10.30 बजे ट्रांसफार्मर से सप्लाई बंद कर दी जो शाम तक चालू नहीं हुई। एसडीओ प्रबोध राजपूत ने कहा 150 में से शाम तक 10 उपभोक्ता ऐसे आए जिनके बिल जमा थे। बिल जमा होने के कारण उनके कनेक्शन जुड़वा दिए गए।
विज्ञापन
बिजली चोरों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान
अधीक्षण अभियंता शहर सुनील कुमार सक्सेना के निर्देश पर विद्युत विभाग ने दोपहर में बिलाल नगर, मक्का कालोनी, हबीबगंज, छपरिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। चार लोगों द्वारा बिना कनेक्शन के कटिया डाल कर चोरी करते पकड़े जाने पर विभाग ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।