फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अगस्त क्रांति पर सपा ने दिया देश बचाओ-देश बनाओ का नारा

अगस्त क्रांति पर सपा ने दिया देश बचाओ-देश बनाओ का नारा

Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अगस्त क्रांति पर सपा ने दिया देश बचाओ-देश बनाओ का नारा
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी ने अगस्त क्रांति दिवस पर ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ नारा देते हुए भाजपा सरकारों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। पार्टी की जनसभा का आयोजन दबरई स्थित पार्टी कार्यालय पर हुआ। सांसद अक्षय यादव ने भाजपा के खिलाफ अगस्त क्रांति आंदोलन में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


सांसद अक्षय यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही है। सिर्फ जांच और लोगों को परेशान करने का कार्यक्रम चलाया हुआ है। हमारे कार्यकर्ताओं को ब्लाक और पंचायतों से हटाने का अभियान भाजपा सरकार ने चला रखा है। न्याय के लिए आंदोलन की जरूरत पड़ेगी तो पूरे जिले के कार्यकर्ताओं को एकत्रित करके मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि सपा में विकास तो दूर सिर्फ जनता को गुहराह करने का कार्य किया जा रहा है। सभा का संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने अगस्त क्रांति के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया।
विज्ञापन


सभा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजयप्रताप उर्फ छोटू, अवनींद्र यादव, हिकमत उल्ला खां, हनीफ खाकसार, सत्यप्रकाश सागर, प्रेम यादव ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता ग्राम ओखरा के ग्राम प्रधान मुन्नालाल गुप्ता ने की। इस दौरान नारखी के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश यादव, पूर्व विधायक रमेश चंचल, सुकेश यादव, विजय आर्या, जगमोहन यादव, ऊधम सिंह, रूबी यादव, मधु यादव, बंटू कठेरिया, जगदीश शर्मा, नर्मदा यादव, रामप्रताप गुर्जर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed