{"_id":"5988a4ae4f1c1b45528b47a7","slug":"21502127278-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, भाइयों ने दिया वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, भाइयों ने दिया वचन
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, भाइयों ने दिया वचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/कासगंज।
पवित्र रिश्ते की सलामती और रक्षा के वचन के साथ रक्षाबंधन का पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने उपहार दिए। बच्चों में तो मस्ती के साथ त्योहार को मनाया गया। लोगों ने भगवान को राखी बांधने के साथ ही पेड़-पौधों को भी राखी बांधी।
रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही राखी बांधने के लिए बहनें उत्साहित नजर आईं। मायके पहुंचकर बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। बहनों ने भाइयों के मस्तक पर तिलक किया और मुंह मीठा करा कर रक्षाबंधन की रस्म अदा की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनको खुश रहने और रक्षा का वचन दिया। किसी बहन ने पहले ही भाई को अपना तोहफा बता दिया था तो किसी ने भाई की पसंद का तोहफा ही स्वीकार किया। त्योहार के मौके पर सुबह-सुबह बाजार में भीड़ रही। घेवर और फैनी खरीदने के लिए मिठाई की दुकानों पर लोगों की कतार लगी रहीं।
रक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे। लोग दुकानें बंदकर बहनों के घर राखी बंधवाने रवाना हुए। वहीं शाम होते-होते बाजार में सन्नाटा पसर गया। सोशल मीडिया पर भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। भाई बहनों ने एक-दूसरे को संदेश भेजकर त्योहार की बधाइयां दीं। इसके साथ ही फेसबुक पर राखी बंधवाने के दौरान के चित्र खूब साझा किए गए।
विज्ञापन
कासगंज में बहनों ने नागपंचमी पर बोई भुजरियों (गेहूं व जौ के छोटे पौधे) को भाईयों के कानों पर लगाया। वहीं ब्राह्मणों ने यजमानों को रक्षा सूत्र बांधा और आशीर्वाद दिया। राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने ध्वज को भगवा धागा बांधा उसके बाद आपस में भी रक्षासूत्र बांधा। बाजारों में पर्व को लेकर काफी रौनक बनी रही। सुबह के समय घेवर एवं वस्त्र विक्रेताओं के यहां लोग खरीददारी को पहुंचे।
मुस्तैद रहा पुलिस बल
एटा। रक्षबंधन त्योहार पर सुरक्षा को लेकर पुलिस जगह-जगह मुस्तैद दिखाई दी। बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ को लेकर महिला पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी देकर भाईयों और बहनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने का संदेश दिया।
शाम तक बंटी राखियां
एटा। रक्षाबंधन के मौके पर राखियां पहुंचाने के लिए डाकि या सोमवार को भी कॉलोनियों में घूमते नजर आए। भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए डाकिए लिफाफे लेकर पते खोज कर पहुंच रहे थे। सोमवार शाम तक राखियां पहुंचाने का सिलसिला डाकविभाग में जारी रहा। वहीं बच्चों में कार्टून मेंकिग राखियों का अधिक क्रेज था।
प्रभु पार्क में लगा मेला
कासगंज। रक्षाबंधन पर प्रभु पार्क में भुजरिया विसर्जन मेला आयोजित किया गया। इस मेले में महिलाओं, बच्चों और लोगों ने पहुंचकर मस्ती की और भुजरिया विसर्जित की। बच्चों ने झूला तो महिलाओं की चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भीड़ रही। शाम को महिलाओं ने भुजरिया विसर्जित की।
जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें
एटा/कासगंज। मेरे भइया, मेरे चंदा...तू सलामत रहे, कुछ इन्हीं जज्बातों को लिए सोमवार को जिला कारागार में बहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। जेल मेें निरुद्ध भाई को राखी बांधने के लिए बहनों ने कड़ी मशक्कत की। बहनों ने भाई को राखी बांधकर उसकी सलामती की कामना की। पुलिसकर्मियों ने कड़ी सुरक्षा और तलाशी के बाद बहनोें को जिला कारागार में प्रवेश दिया। जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान किसी भी बहन को कोई परेशानी नहीं होने दी गई। कड़ी सुरक्षा के बीच सबको प्रवेश दिया गया।
कासगंज का जिला कारागार शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर पचलाना में बना हुआ है। जहां बहनों को पहुंचने में काफी मुश्किलें उठानीं पड़ीं। जेल क्षेत्र के इलाके में तेज बारिश हो जाने के कारण भी बहने परेशान हुईं। जेलर राजीव कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन बहनों को कड़ी सुरक्षा के बीच राखी बांधने के लिए भाइयों से मिलवाया।