फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीपी, ऑक्सीजन लेवल ठीक, फिर भी बेहोशी

बीपी, ऑक्सीजन लेवल ठीक, फिर भी बेहोशी

Tue, 08 Aug 2017 12:01 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बीपी, ऑक्सीजन लेवल ठीक, फिर भी बेहोशी
choti cut
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

एटा।
ब्लड प्रेशर ठीक, धड़कन दुरुस्त और शरीर में ऑक्सीजन लेवल भी सामान्य। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं। फिर भी चोटी कटने का दावा करने वाली महिलाएं और युवतियां बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंच रहीं हैं। लेकिन चोटी के मामले में बेहोश होने वाली महिलाओं बिना उपचार के आधा घंटे बाद सामान्य होकर घर जा रहीं हैं।
हरियाणा प्रांत से फैली चोटी कटने की अफवाह राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली और वेस्ट यूपी होते हुए चार दिन पहले एटा पहुंच गया है। रविवार देर रात मेंदूपुरा गांव में बंद कमरे में सो रही किशोरी के बाल कट गए। उसे पता चला तो वो बेहोश हो गई। परिवारीजन सुबह जैथरा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां आधा घंटे बाद किशोरी को होश आने पर उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब आठ ऐसी महिलाओं और युवतियों का उपचार किया तो चोटी कटने का दावा कर बेहोशी हालत में जिला अस्पताल आई थीं। जब उनका चेकअप किया तो उनका ब्लड प्रेशर ठीक, धड़कन दुरुस्त, शरीर में आक्सीजन लेवल सामान्य मिला। ऐसी महिलाएं आधा घंटे से पहले खदु ब खुद सामान्य हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
जैथरा थाना क्षेत्र के मेंदूपुरा गांव निवासी साकिर अली की 16 वर्षीय बेटी मदीना रविवार रात घर के प्रथम तक पर अकेली बंद कमरे में सो रही थी। देर रात उसे चोटी कटने का अहसास हुआ तो वो बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने उसे जैथरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक घंटे बाद उसे होश आ गया।
केस-2
बागवाला थाना तहत जीसखपुर निवासी नरेंद्र की पत्नी गीता रविवार रात घर में सो रही थी। देर रात उसकी चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां एक घंटे बाद उसे होश आने पर छुट्टी दे दी गई।

केस-3
मारहरा निवासी राम सिंह की बेटी बबिता की रविवार रात घर के अंदर सोते वक्त चोटी कट गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद परिवारीजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उस होश आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed