फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गृह सचिव ने लिया संज्ञान शीघ्र बरामदगी के निर्देश

गृह सचिव ने लिया संज्ञान शीघ्र बरामदगी के निर्देश

Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
गृह सचिव ने लिया संज्ञान शीघ्र बरामदगी के निर्देश
चार दिन बाद भी पुलिस, एसटीएफ, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें अपहृत युवा उद्योगपति संजीव गुप्ता का पता नहीं लगा सकीं। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए गृह सचिव ने स्थानीय पुलिस से जानकारी मांगी है। स्थानीय पुलिस ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी है उसमें फिरौती की रकम पर शक जाहिर करते हुए इसे पुलिस को भ्रमित करने वाला कदम बताया है। इस पर गृह सचिव की तरफ से पुलिस को दो टूक निर्देश मिला है कि सच्चाई जो भी हो संजीव गुप्ता को जल्द और हर हाल में सकुशल बरामद करें।
विज्ञापन


चार दिन बाद भी संजीव गुप्ता की बरामदगी न होने से पुलिस प्रशासन तनाव में है। जिले के विधायकों और केबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने पूरे मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहले से दे रखा है। सूत्र बताते हैं कि 100 करोड़ की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आने पर गृह सचिव ने भी पूरे मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


जिले से शासन को जो रिपोर्ट भेजी गई है उसमें 100 करोड़ की फिरौती की बात पर संदेह जताया गया है। पुलिस द्वारा माना जा रहा है कि संजीव गुप्ता की हैसियत को देखते हुए 100 करोड़ अनुमान से भी बहुत बड़ी रकम है। चार दिन बीत जाने के बाद भी संजीव गुप्ता का सुराग न लगने से पुलिस भी तनाव में है। एसटीएफ आगरा ने भी काम में तेजी ला दी है। उधर सोमवार को संजीव गुप्ता की लोकेशन चंडीगढ़ में मिलने के बाद दूसरी लोकेशन नहीं मिली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संजीव गुप्ता का मोबाइल कई बार खुला जरूर है लेकिन लोकेशन चंडीगढ़ के बाद ट्रेस नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को उलझा रहे हैं व्हाट्स एप के मैसेज
पुलिस इस बात की भी गुत्थी नहीं सुलझा पा रही है कि 100 करोड़ की फिरौती का मैसेज पहले संजीव गुप्ता की पत्नी के पास और उसके बाद शहर के तमाम लोगों के पास क्यों भेजा गया? जानकारी के मुताबिक संजीव गुप्ता की कार अलीगढ़ में गभाना के पास खड़ी है इसकी सूचना भी संजीव गुप्ता के नंबर से व्हाट्सएप पर दी गई थी।

इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और कार लेने अलीगढ़ रवाना हुई। संजीव गुप्ता के ही नंबर से व्हाट्सएप पर जिस तरह से मैसेज फ्लैश किए जा रहे हैं उसकी गुत्थी पुलिस नहीं सलुझा पा रही है। संजीव गुप्ता के नंबर से मैसेज कौन कर रहा है..? संजीव गुप्ता का मोबाइल क्या संजीव के पास ही है या फिर कोई दूसरा उसे प्रयोग कर रहा है...? इस सवाल का हल भी पुलिस खोज रही है कि संजीव अलग और उनका मोबाइल किसी और के पास अलग तो नहीं।


इस मामले में पुलिस पूरे प्रोफेशनल तरीके से अपना काम कर रही है। बिना विलंब किए सभी तथ्यों का पता लगाकर बरामदगी की जाएगी।- अजय कुमार,एसएसपी

नीता पांडेय के पास आया चंडीगढ़ से फोन कॉल
उद्योगपति संजीव गुप्ता की पत्नी ने थाना टूंडला में सोमवार को नीता पांडेय, उनके पति प्रदीप पांडेय और संजीव गुप्ता के साले अमित गुप्ता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। नीता पांडेय का कहना है कि सोमवार रात करीब पौने 11 बजे उनके (नीता पांडेय) पास एक फोन आया। यह नंबर किसका है। इस बारे में नीता पांडेय को कोई जानकारी नहीं है। नीता पांडेय का कहना है कि उन्होंने फोन रिसीव किया था। फोन करने वाले ने केवल इतना बताया था कि वह चंडीगढ़ से बोल रहा है और नाम पूछ रहा था। डांटने पर युवक ने फोन काट दिया था। नीता पांडेय ने इसकी जानकारी एसएसपी अजय कुमार को फोन पर दी है। पांडेय दंपति के खिलाफ एफआईआर का विरोध, विकास भवन के बाहर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed