फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक माह बाद किन्नर गुरु हत्या-लूटकांड का खुलासा

एक माह बाद किन्नर गुरु हत्या-लूटकांड का खुलासा

Thu, 06 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
एक माह बाद किन्नर गुरु हत्या-लूटकांड का खुलासा
Kinnar in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
एटा। किन्नर गुरु की हत्या और लूटकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस नेे मृतक किन्नर राधा रानी पंडित के साथी किन्नर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर 1.70 लाख रुपये की नकदी, अस्सी ग्राम सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल स्कोर्पियो को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

चित्रगुप्त कालोनी निवासी किन्नर गुरु राधारानी पंडित की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी संजय कुमार ने बताया कि नगर पुलिस और स्वाट टीम ने किन्नर गुरु की हत्या करने के आरोपियों किन्नर शीतल, कर्ण उर्फ वेदप्रकाश निवासी गंगनपुर, बोहरे उर्फ सुनील निवासी खेरिया थाना सकीट, पप्पू उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्र्मेंद्र निवासी कुआडोंडा थाना गंजडुंडवारा कासगंज को पकड़ लिया। हालांकि दो आरोपी मुनीश और अमित निवासी निधौलीकलां भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि किन्नर शीतल ने बताया था कि गुरु राधारानी उसके कमाए रुपयों में से हिस्सा लेती है और उसके पास लाखों रुपये और आभूषण हैं। इसके बाद बदमाश किन्नर गुरु के घर पहुंचे और हाथपांव बांधकर हत्या कर लूटपाट की। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक लाख सत्तर हजार रुपये की नकदी और अस्सी ग्राम सोना और स्कॉर्पियो कार मिली है। आरोपियों ने वारदात के बाद किन्नर के घर पीछे के रास्ते से भागने की बात कबूली है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने पुलिस टीम को स्वयं और डीआईजी स्तर से पंद्रह हजार इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


किन्नर खुलासे मे स्वाट टीम की कमाई
एटा। चित्रगुप्त कालोनी में किन्नर गुरु हत्याकांड स्वाट टीम के लिए कमाई का जरिया बन गया। खुलासा होने से दो दिन पहले स्वाट टीम ने दिल्ली और अलीगढ़ पहुंचकर लूट का सोना खरीदने वाले सराफा व्यापारियाें को पकड़ा और छोड़ दिया। सूत्रों का दावा है कि स्वाट टीम ने मोटी रकम लेकर दिल्ली और अलीगढ़ के व्यापारियों को छोड़ा। वहीं एक दरोगा पर किन्नर से एलईडी, बैड और गद्दे खरीदवाने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में मिले जेवरात नहीं लौटाए
किन्नर गुरु की हत्या के बाद पुलिस और लोग किन्नर शीतल पर शक जाहिर करने लगे थे। कोतवाली नगर पुलिस ने वारदात के तीसरे दिन शीतल के घर चांदपुर में तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान पुलिस को आठ हजार रुपये की नकदी और आभूषण मिले थे। आभूषण घर की महिलाओं के थे। तलाशी के बाद मिले आभूषण और नकदी को पुलिस ने लौटाया नहीं है। किन्नर शीतल के भाई श्रीचंद ने बताया कि तलाशी के बाद जेवरात पुलिस ने एक या दो दिन लौटाने को कहा था, लेकिन लौटाए नहीं। ऐसे में लोगाें को शक है कि किन्नर के घर तलाशी में मिले जेवरात को पुलिस ने बरामदगी में न दिखा दिया हो।


कपड़े में बंद थे जेवरात
एटा। अब तक पुलिस के खुलासे और बरामद होने वाले सामान को प्लास्टिक के डिब्बों में रखकर दिखाया जाता था। लेकिन गुरुवार को खुलासे में पुलिस ने बरामद जेवरात अपारदर्शी कपड़े में दिखाए। ऐसे में लोगों को शीतल के घर से मिले आभूषण शामिल करने का शक और मजबूत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed