{"_id":"60f129ebc613925762064c32","slug":"2021-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भड़ली नवमी 2021: 18 जुलाई को अबूझ मुहूर्त, फिर नवंबर से शुरू होंगे विवाह और शुभ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ली नवमी 2021: 18 जुलाई को अबूझ मुहूर्त, फिर नवंबर से शुरू होंगे विवाह और शुभ कार्य
Fri, 16 Jul 2021 12:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:10 PM IST
सार
अबूझ मुहूर्त को लेकर मथुरा के होटल और मैरिज होम संचालकों में खुशी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस मौके पर करीब 100 करोड़ का कारोबार होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आषाढ़ माह के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि (भड़ली नवमी) 18 जुलाई को है। जिसे अबूझ मुहूर्त मानकर इस तिथि में शादियां की जाती हैं। इसके बाद अगला अबूझ मुहूर्त देवउठनी एकादशी को होगा, जोकि 14 नवंबर को है। चार महीने बाद इसी दिन से शादियों की शुरुआत हो जाएगी। मथुरा में कोरोना थमने के बाद पहली बार इस तरह से आयोजन हो रहे हैं। भड़ली नवमी पर करीब 100 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य आचार्य श्यामदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि 20 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएगा, जो कि 14 नवंबर तक रहेगा। तकरीबन इन 4 महीनों के दौरान शुभ कार्यो के लिए मुहूर्त नहीं रहेंगे। इसके बाद 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच में सूर्य धनु राशि में आ जाएगा। जिसे धनुर्मास कहते हैं। इस एक महीने के दौरान भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन
होटल व्यवसायी अमित जैन ने बताया कि कोरोना काल में सब कुछ बंद था, अब शादी विवाह होने से होटल इंडस्ट्री की माली हालत सुधरेगी। मैरिज होम संचालक प्रमोद गर्ग कसेरे ने बताया कि घोड़े वाले, बैंड वाले समेत अन्य को सभी को काम मिलेगा। सराफा कारोबारी अजयकांत गर्ग का कहना है कि विगत कई महीनों से कोरोना के चलते शादियों में होने वाले अनाप-शनाप भीड़ एवं खर्चों पर रोक लगी है।
विज्ञापन
बैंड व्यवसायी रशीद कुरैशी का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल शादी समारोह बहुत ही कम हुए और जो हुए भी हैं तो वह सीमित दायरे में ऐसे में बैंड का कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा है। हालांकि 18 जुलाई से हमें उम्मीद है। टेंट कारोबारी आशीष सिंघल का कहना है कि 18 जुलाई के भड़ली नवमी पर बड़ा सहालग है, लेकिन बाजार में अब भी मंदी छाई है। बीस प्रतिशत काम रह गया है।
कारोबार एक अनुमान के अनुसार
- सोने चांदी का कारोबार- 40 करोड़ रुपये
- गारमेंट का कारोबार-10 करोड़ रुपये
- होटल, गेस्ट हाउस, मैरिज होम-30 करोड़ रुपये
- अन्य-20 करोड़ रुपये
कारोबार एक अनुमान के अनुसार
- सोने चांदी का कारोबार- 40 करोड़ रुपये
- गारमेंट का कारोबार-10 करोड़ रुपये
- होटल, गेस्ट हाउस, मैरिज होम-30 करोड़ रुपये
- अन्य-20 करोड़ रुपये