{"_id":"5cb4bbc7bdec2214374a8ee4","slug":"201555348423-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर ट्रैक बाधित, घंटों परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर ट्रैक बाधित, घंटों परेशान रहे यात्री
विज्ञापन
सेना का सामन लेकर जाती स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-कानपुर ट्रैक पर फर्रुखाबाद के निकट रेल लाइन के मरम्मतीकरण व विद्युतीकरण के चलते सोमवार को भी मार्ग 5 घंटे तक बाधित रहा। कार्य के चलते चार ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहीं। ट्रेनों का संचालन न होने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
रेलवे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन के मरम्मतीकरण और विद्युतीकरण का कार्य करा रहा है। यात्रियों को अधिक समस्या न हो इसलिए कार्य टुकड़ों में चल रहा है। रेलवे की तकनीकि टीम ने सोमवार को भी पटरियों की मरम्मत की। इस बीच सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक ट्रैक पर ब्लॉक लिया । इस दौरान कासगंज-कानपुर के बीच दौड़ने वाली कासगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 15040, फर्रुखाबाद से कासगंज आने वाली ट्रेन 15041, फर्रुखाबाद से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 05306 और 05305 निरस्त कर दी गईं। इस बीच चलने वाली सभी मालगाड़ी भी निरस्त की गई। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। रेलवे 16 अप्रैल को कोई कार्य नहीं कराएगा। जबकि 17 अप्रैल को फिर से कार्य होगा, जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर रहेगा।