फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   एंटी रेबीज की किल्लत से परेशान हैं जिले के लोग

एंटी रेबीज की किल्लत से परेशान हैं जिले के लोग

Fri, 08 Feb 2019 11:11 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
एंटी रेबीज की किल्लत से परेशान हैं जिले के  लोग
रेबीज समाप्त - फोटो : demo
मैनपुरी। जिले में एंटी रेबीज की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों को लौटाया जा रहा है। जिसके कारण जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिससे यहां से भी लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। एक तरफ अधिकारी जहां हर केंद्र पर एंटी रेबजी वैक्सीन होने की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों का आरोप है कि उन्हें केंद्रों से लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 200 मरीजों को एंटी रेबीज का लाभ दिया जा रहा है। जिससे यहां का स्टॉक कभी भी समाप्त हो सकता है। एक बजे के बाद यहां आने वाले मरीजों को भी लौटा दिया जाता है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है जिसके चलते जिला अस्पताल के सामने भी दिक्कत है। बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल और सीएचसी पीएचसी का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


एक तरफ जहां अधिकारियों का कहना है कि जिले में एंटी रेबीज उपलब्ध है वहीं मरीजों को नहीं मिल रही है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले पीड़ितों को क्षेत्रीय सीएचसी और पीएचसी पर लौटाया जा रहा है। गांव भांवत निवासी दुर्बीन सिंह का कहना था कि वह पिछले तीन दिनों से सीएचसी भांवत पर जा रहे हैं लेकिन उसे कहकर टहला दिया जाता है। यहां रेबीज वैक्सीन नहीं मिल रहा है। जिसके चलते वह जिला अस्पताल आया है। यहां से कहा जा रहा है कि कल आना।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानगंज विकास खंड के बिछवां निवासी मुरारीलाल का कहना था कि पीएचसी सुल्तानगंज पर वह गया था यहां बताया गया कि इंजेक्शन हैं ही नहीं। जिससे वह अब जिला अस्पताल में आया है। यहां टीका तो लग गया लेकिन अगला टीका सुल्तानगंज में ही लगवाने की बात कही गई है। जब वहां रेबीज वैक्सीन है नहीं तो आगे वाली कैसे लगेगी।

पड़रिया चौराहा निवासी रमेश चंद्र का कहना था कि वह पीएचसी औंछा पर गया था। वहां रेबीज वैक्सीन न होने की बात कहते हुए लौटा दिया गया है। अब वह जिला अस्पताल में रेबीज टीका के लिए चक्कर काट रहा है।


चिकनी निवासी पिंटू का कहना था कि वह न्यू पीएचसी भटानी पर गया था, लेकिन यहां रेवीज वैक्सीन न होने की बात कही गई। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल आना पड़ा है। यहां बताया जा रहा है कि कल आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed