फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धनगरों को आगे बढ़ता देखना नहीं चाहते एसपी सिंह बघेल: कठेरिया

धनगरों को आगे बढ़ता देखना नहीं चाहते एसपी सिंह बघेल: कठेरिया

Sun, 27 Jan 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
धनगरों को आगे बढ़ता देखना नहीं चाहते  एसपी सिंह बघेल: कठेरिया
जलेसर। एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ रामशंकर कठेरिया और कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के बीच चल रहे द्वंद्व में रविवार को नया मोड़ आया। जलेसर में आयोजित हुए पाल-बघेल-गड़रिया-धनगर महासम्मेलन में एससी आयोग के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया ने एसपी सिंह बघेल द्वारा गए आरापों का एक-एक कर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही एससी प्रमाण पत्र बनने लगेंगे।
विज्ञापन

प्रेम पब्लिक स्कूल में आयोजित महासम्मेलन को संबोधित करते हुए एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि मुझ पर समाज का विरोध करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि समाज के वरिष्ठ नेताओं को सब कुछ मालूम है कि मैने समाज को उठाने का काम किया है। एससी में शामिल होने के लिए समाज 28 वर्षों से आंदोलनरत था। मेरे प्रयासों के चलते समाज का सपना पूरा हुआ है। अब अतिशीघ्र पाल, बघेल, गड़रिया, धनगर के भी एससी प्रमाण पत्र बन सकेंगे।
विज्ञापन

कबीना मंत्री से लड़ाई का मुख्य कारण समाज के राकेश बघेल को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना, राकेश बघेल द्वारा फिरोजाबाद से सांसद की टिकट मंगवाना, पाल-बघेल को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाना है। वहीं समाज में कबीना मंत्री के एक छत्र राज को खत्म कर समाज में अन्य नेता पैदा करना है। कबीना मंत्री समाज को आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं। इसका उदाहरण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर और जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा राकेश बघेल दे ही चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा राकेश बघेल ने कहा कि मेरे जिला पंचायत अध्यक्ष बनने में कबीना मंत्री ने तमाम अवरोध उत्पन्न किए। सांसद के प्रयासों से जिला पंचायत अध्यक्ष बना। धनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह धनगर ने भी कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल पर प्रमाण पत्र न मिलने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रो. बघेल ने संघर्ष आंदोलन में अवरोध करने के साथ अभद्रता भी की।
वक्ताओं के निशाने पर रहे प्रोफेसर बघेल
जलेसर। जो धनगर को प्रमाण पत्र दिलाएगा वहीं दिल्ली पर राज करेगा के नारे के साथ सम्मेलन छह घंटे तक चला। इस दौरान दर्जन भर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री पर अवरोध उत्पन्न करने के आरोप लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक नेम सिंह बघेल और संचालन तेज सिंह बघेल ने किया।
यह नेता रहे मोजूद
जलेसर। विधायक संजीव दिवाकर, पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आगरा महेश बघेल, सौदान सिंह बघेल, अशोक प्रधान, भूरी सिंह बघेल, राकेश सरानी, मुन्नेश बघेल, अरविंद बघेल, आरके सिंह, महावीर सिंह बघेल, श्रीकृष्ण धनगर, हुकुम सिंह, होरीलाल बघेल, कालीचरन बघेल, साहब सिंह बघेल, मूल चंद्र बघेल, विश्वंभर सिंह, नरेंद्र बघेल, रामवीर सिंह, मुन्नालाल बघेल, राजपाल सिंह, आरएस राना समेत तमाम समाज बंधु मौजूद रहे।

खाने के पैकिटों की हुई लूटमार
जलेसर। सम्मेलन के समापन पर जहां विधान सभा क्षेत्र के 117 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। वहीं उपस्थित जनसमूह को वितरित करने के लिये आए खाने के पैकिटों की लूटमार भी हुई। इस दौरान लोग बैनर एवं अन्य प्रचार सामग्री भी ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed