{"_id":"5c420f75bdec22739e2a43ce","slug":"201547833205-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 स्कूलों में नहीं पहुंचे परीक्षक, छूटी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 स्कूलों में नहीं पहुंचे परीक्षक, छूटी परीक्षाएं
विज्ञापन
exam shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बोर्ड द्वारा नामित परीक्षकों के न पहुंचने से 44 विद्यालयों में 47 विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूट गईं।
जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाओं से वंचित विषयों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। छह से अधिक परीक्षकों ने गलत विषयों में हुई नियुक्ति के चलते रिफ्यूजल भेज दिया। वहीं चालीस परीक्षक कार्यक्रम देने के बाद भी परीक्षा लेने नहीं आए। सर्वाधिक 16 विद्यालय रसायन विज्ञान एवं 14 जीव विज्ञान प्रैक्टीकल से वंचित रहे। वहीं भौतिक विज्ञान के सात, भूगोल के छह, गृह विज्ञान तीन एवं निधौली कलां स्थित एक स्कूल में आटोमोबाइल प्रैक्टीकल नहीं हो सका। निर्धारित अंतिम तिथि 13 जनवरी गुजरने पर संस्था प्रमुखों से मिली सूचना के बाद डीआईओएस एनडी वर्मा ने सचिव, क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र लिखकर नवीन परीक्षकों की तैनाती की संस्तुति की है।