फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाई की बारात से पहले युवक ने खुद को गोली मार की खुदकशी

भाई की बारात से पहले युवक ने खुद को गोली मार की खुदकशी

Sat, 24 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
भाई की बारात से पहले युवक ने खुद को गोली मार की  खुदकशी
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र नया रसूलपुर निवासी एक युवक आर्थिक तंगी से इस कदर टूटा की उसने खुद को गोली मारकर खुदकशी कर ली। बड़ी बात यह रही कि उसने यह कदम तब उठाया जब अगले दिन उसके छोटे भाई की बारात जानी थी। युवक की मौत से शादी के घर में खुशियों की जगह मातम का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना रसूलपुर के नया रसूलपुर गली नंबर 15 निवासी मनोज यादव (32) पुत्र राजवीर यादव ने पिछले दिनों कैंटर किस्तों पर खरीदा था। परिजनों के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते वह इसकी किस्त नहीं भर पा रहा था। इससे वह काफी परेशान रह रहा था। शुक्रवार रात को मनोज के छोटे भाई जितेंद्र उर्फ कन्हैया की शादी के मंडप की दावत चल रही थी। दावत खत्म होने के बाद अन्य रस्में हो रहीं थी और शनिवार को बारात ले जाने की तैयारी हो रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान मनोज ने खुद को कमरे में बंद कर तमंचे से गोली मार ली। जब गोली की आवाज सुनी तो हर कोई कमरे की ओर दौड़ पड़ा। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ कर लोग अंदर गए तो देखा तो मनोज लहूलुहान पड़ा था। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। सरकारी ट्रामा सेंटर में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। भाई की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रस्में रुक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को दोपहर बाद शव आवास पर पहुंचा तो भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर तेज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि मनोज ने गोली मारकर खुदकशी की है।

गोली मारकर आत्महत्या करने वाले मनोज की पत्नी रचना देवी एवं मां रामादेवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार की महिलाएं उनको ढांढस बंधाने में जुटी थीं। मृतक मनोज की दो बेटा एवं एक बेटी हैं। इनमें बड़ा बेटा ओम (छह), बेटी एलिशा (चार) एवं कृष्णा(आठ माह) का है।


गोली मारकर आत्महत्या करने वाले मनोज को मुखाग्नि उसके बड़े बेटे ओम (छह वर्ष) ने दी। छह साल के बेटे को मुखाग्नि देते देख हर किसी की आंखे भर आई। परिवारीजन एवं रिश्तेदार बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed