{"_id":"5beef812bdec22693f5f6e2e","slug":"201542387730-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद शून्य रहने पर की कार्रवाई, एफसीआई, पीसीएफ के जिला प्रबंधक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद शून्य रहने पर की कार्रवाई, एफसीआई, पीसीएफ के जिला प्रबंधक को नोटिस
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अलवर मंडी में प्याज की आवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद में लापरवाही सामने आने लगी है। अभी तक धान की खरीद न किए जाने पर एफसीआई और पीसाीएफ के जिला प्रबंधक को नोटिस दिया गया है। वहीं निरीक्षण के दौरान एक केंद्र पर ताला लटका मिलने पर केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
धान की फसल को बाजार में आए 20 दिन से अधिक का समय हो चुका है। इसके बाद भी धान खरीद में लापरवाही बरती जा रही है। धान खरीद के लिए एफसीआई और पीसीएफ के बनाए गए क्रय केंद्रों पर अभी तक एक भी दाना धान नहीं खरीदा जा सका है। खरीद शून्य के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम आरपी सिंह ने दोनों एजेंसियों के जिला प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। वहीं पटियाली के एरिया मार्केटिंग अधिकारी राजेश सिंह को निरीक्षण में क्षेत्रीय सहकारी समिति पटियाली पर बनाए खरीद केंद्र पर ताला लटका मिला। इस पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट खाद्य विभाग को सौंप दी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताय कि एफसीआई और पीसीएफ के जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी करने तथा केंद्र प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।