{"_id":"5be05700bdec225e6965877c","slug":"201541428992-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर चढ़ा टैंकर, दो दोस्तों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर चढ़ा टैंकर, दो दोस्तों की मौत, एक घायल
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सोमवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे जमुनापार के बलदेव रोड पर अजय नगर के पास टैंकर को ओवरटेक करते समय टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। बाइक सवार तीनों दोस्त महावन से अपने घर लौट रहे थे। जमुनापार पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर टैंकर को कब्जे में लिया।
थाना जमुनापार के प्रताप नगर (लक्ष्मीनगर) निवासी गोपाल (20) पुत्र रामकिशन, लक्ष्मीनगर पैंठ निवासी विशाल (22) पुत्र ओमप्रकाश और राया निवासी गोपाल पुत्र सुरेश तीनों दोस्त हैं। सोमवार की देरशाम महावन से लौट रहे थे। एक ही बाइक पर तीनों लोग सवार थे। बलदेव रोड पर अजय नगर के पास टैंकर को ओवरटेक करते हुए बाइक सवार तीनों टैंकर की चपेट में आ गए। प्रताप नगर के गोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, बाकी दोनों दोस्त घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने विशाल को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दो दोस्तों की मौत हुई है। हेलमेट किसी ने नहीं लगा रखा था। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।