फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुरानी पेंशन की बहाली को शिक्षक और कर्मी 25 से हड़ताल पर

पुरानी पेंशन की बहाली को शिक्षक और कर्मी 25 से हड़ताल पर

Mon, 22 Oct 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की बहाली को शिक्षक और कर्मी 25 से हड़ताल पर
कासगंज। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा आंदोलन कर शीघ्र पुुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है। मंच ने 25 अक्तूबर से प्रदेश व्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। सोमवार को आंदोलन की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


मंच अध्यक्ष खूबेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में हैं। पुरानी पेंशन कर्मियों का अधिकार हैं और इसके लिए हर संघर्ष करने को कर्मचारी व शिक्षक तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 25 से 27 अक्तूबर तक हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


संयोजक इंजीनियर राजकुमार छोकर ने अपील कि कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी हड़ताल को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि 25 व 26 अक्तूबर को तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। 27 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तहसील कासगंज का धरना प्रदर्शन बीआरसी कार्यालय पर किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल कर धरना प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएं। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed