{"_id":"5bc4d8f1bdec2269b5182691","slug":"201539627249-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना। थाना जसराना क्षेत्र में ग्रामीण से रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों की नूरपुर पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को ग्रामीणों ने भागते वक्त पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए 28 हजार रुपये, बैग, तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
थाना जसराना के खेरिया अहमद निवासी हरभान सिंह 28 हजार रुपये थैले में लेकर साइकिल से गांव जा रहा था। बनवारा के पास बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर रुपये लूटकर भाग निकले। उधर एसपी देहात महेंद्र सिंह शिकोहाबाद में वृद्धा के साथ हुई लूट की वारदात के बाद जसराना आ रहे थे। रास्ते में संदेह होने पर एसपी देहात ने नूरपुर के पास बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे रुके नहीं और फायरिंग कर दी। एसपी देहात के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने बदमाशों की बाइक के टायर में गोली मरकर घेराबंदी की तो बदमाश फायरिंग करते हुए खेतों में भागे।
पुलिस ने फायरिंग करते हुए पीछा किया तो एक बदमाश घायला अवस्था में पड़ा मिला। इसी बीच दूसरा भागा तो पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया। दूसरे बदमाश की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी, राजेश कुमार सिंह और सीओ जसराना प्रेम प्रकाश, सीओ सिरसागंज अजय चौहान, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा घायल बदमाशों में एटा जिले के मलावन निवासी वन्नी (22) पुत्र सुरेशचंद्र और विपिन पुत्र पप्पू शामिल हैं। घायल बदमाशों को शिकोहाबाद में भर्ती कराने के बाद फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। बदमाश ग्रामीण से 28 हजार रुपये लूटकर भाग रहे थे। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ होने पर एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरे को पकड़ा है। इनके कब्जे से 28 हजार रुपये, थैला, तमंचा एवं बाइक बरामद हुई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।