{"_id":"5b97c549867a557ea77ac013","slug":"201536673097-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्रा कार की चपेट में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही छात्रा कार की चपेट में आई
Updated Tue, 11 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। जैतपुर पुलिया के मोड़ के पास स्कूल जा रही छात्रा को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक कार लेकर भाग गया मगर उसकी नंबर प्लेट वहीं पर गिर गई।
थाना क्षेत्र के गांव नगला तार निवासी चौकीदार राधेश्याम की 15 वर्षीय पुत्री रश्मि कस्बा के अमर शहीद इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से कालेज जा रही थी। वह जब जैतपुर पुलिया मोड़ पर पहुंची तभी मोटा रोड से गुजर रही कार ने साइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गई।
इस बीच चालक कार लेकर भाग गया। मगर भागते समय कार की नंबर प्लेट वहीं पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार की नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर वाहन स्वामी की तलाश शुरू कर दी है।