{"_id":"5b7abead42c79246547c441d","slug":"201534770861-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पर लगी रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पर लगी रासुका
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-औंछा। एक बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की गई है। नौ जून को आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस समय आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने राहत की सांस ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नौ वर्षीय बालिका को आरोपी दीपचंद्र उर्फ दीपू दो जून 2018 की रात जामुन खिलाने के बहाने घर ले गया था।
वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दी थी। तीन जून की दोपहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा था। पुलिस ने बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पर रासुका लगाई है।