फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भाई-बहन और मां के बाद अंशुल ने तोड़ा दम

भाई-बहन और मां के बाद अंशुल ने तोड़ा दम

Sun, 19 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
भाई-बहन और मां के बाद अंशुल ने तोड़ा  दम
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के रामनगर में आग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला व उसके दो बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार कर परिजन घर लौटे भी न थे कि गंभीर रूप से झुलसे तीसरे बालक की भी मौत हो गई। एक परिवार में चार मौतों से मुहल्ले में कोहराम मचा है। परिजनों ने बच्चे के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रामनगर अस्पताल वाली गली निवासी पवन ओझा उर्फ बंटी की पत्नी अनीता ने आर्थिक तंगी के चलते दो बेटा और एक बेटी के साथ कमरा में बंद होकर केरोसिन डालकर शनिवार को आग लगा ली थी। अनीता, बेटी रागिनी व बेटा साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से झुलसे अंशुल (6) को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया था। रविवार सुबह महिला व दो बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए थे। घटना के बाद से थाने में बैठा रखे अनीता के पति पवन को पुलिस ने छोड़ दिया। परिजन तीनों शवों को घर ले गए।
विज्ञापन


एक साथ तीन शवों को देखकर कोहराम मच गया। मोहल्ले के महिला-पुरुष शवों को देख बिलख पड़े। इसके बाद महिला की स्वर्गाश्रम में अंत्येष्टि की और रागिनी व साहिल के शव दफना दिए। परिजन शवों का अंतिम संस्कार करके घर ही लौटे थे, तभी बर्न वार्ड में भर्ती अंशुल की मौत की खबर मिली। इसके बाद परिवार में रुधन मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका आरोप था कि अस्पताल के चिकित्सकों ने बालक का ठीक से उपचार नहीं किया। यदि उसकी उचित देखभाल होती तो शायद जान नहीं जाती। सूचना पर नगर विधायक मनीष असीजा, भगवान सिंह झा, सुनील शर्मा, रमाकांत, चंद्रभान राठौर आदि पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से झुलसे पवन के बड़े बेटे अंशुल की मौत से हर कोई स्तब्ध है। अंशुल के दोनों हाथ जले थे। वह आसानी से बात भी कर रहा था। शनिवार शाम जब अंशुल से बात की गई, तो उसने पूरे घटनाक्रम बयां किया था। मम्मी-पापा के विवाद और मां द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी दी। विधायक मनीष असीजा ने झुलसे बालक का बेहतर उपचार का निर्देश प्रभारी सीएमएस डा. आलोक को दिया था, लेकिन लचर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं ने 24 घंटे के भीतर ही बालक की जान ले ली। उसके उपचार में घोर लापरवाही बरती गई। विधायक ने बच्चे का हाल जानने को शाम को सीएमएस को फोन किया था।


सीएमएस को बच्चे की मौत की जानकारी तक नहीं थी, जबकि उसकी मौत काफी पहले हो गई थी। विधायक असीजा ने कहा कि शनिवार को वह चिकित्सकों को सख्त हिदायद देकर आए थे, लेकिन तब डाक्टरों ने बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई थी। रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे विधायक मनीष असीजा ने डाक्टरों को जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने एसडीएम को भी जिला अस्पताल बुला लिया। विधायक ने डाक्टरों से पूछा बच्चे की स्थिति देखने कितनी बार वार्ड में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed