{"_id":"5b71cad242c7921e24599561","slug":"201534184146-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों की मूर्तियों से धूल तक नहीं हट पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों की मूर्तियों से धूल तक नहीं हट पाई
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। शहीदों की याद में लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। एक दिन बाद हम उन शहीदों द्वारा दिलाई गई स्वतंत्रता का उल्लास दिवस मनाने जा रहे हैं तो दूसरी और उनकी याद में लगाई गई मूर्तियों से धूल भी नहीं हटा पा रहे हैं।
महानगर में खड़ी शहीद भगत सिंह, गांधी जी और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा आज भी स्वच्छता अभियान की राह तक रही हैं। इन दिनों नगर निगम द्वारा स्वच्छता पर बहुत ही ध्यान दिया जा रहा है। चारों और सफाई कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। निगम का स्वच्छता अभियान विकास मार्केट में खड़ी गांधी जी की प्रतिमा के आसपास तो पहुंच गया परंतु मूर्ति पर अभी भी धूल लगी हुई है।
सूखे फूलों की माला उनके गले में पड़ी हुई फिर किसी देश भक्त की राह तक रही है। इसी प्रकार से डेंपियर के अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर भी धूल की कई पर्तें चढ़ी हुई हैं। शहीद भगत सिंह की आदम कद प्रतिमा से जैसे रंग रोगन ही उतर गया हो।
विज्ञापन
कमोवेश यही हाल गांधी पार्क की गांधी प्रतिमा का दिखा। 15 अगस्त को इन्हीं प्रतिमाओं के सहारे खुद को देश भक्त कहलवाने का दावा करने वाली संस्था और जनप्रतिनिधियों और सरकारी नुमाइंदों ने एक दिन पूर्व भी देश भक्तों की प्रतिमाओं को स्वच्छ करने की कोशिश नहीं की।