{"_id":"5b5dfba04f1c1b66428b4a9e","slug":"201532885920-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के साथ भक्ति में डोलेंगे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के साथ भक्ति में डोलेंगे शिवभक्त
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ब्रज में सोमवार से सावन माह के सोमवार की शुरूआत हो रही है। शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन व दुग्धाभिषेक करने की होड़ भक्तों में देखी जाएगी। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भीड़ के दबाव को देखते हुए मंदिरों में कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। सेवायतों ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
शहर में स्थित रंगेश्वर, भूतेश्वर, पीपलेश्वर, नीलकंठ महादेव, गोकर्णनाथ महादेव, गर्तेश्वर के अलावा नंदगांव के आसेश्वर, गोवर्धन के चक्लेश्वर, महावन के चिंताहरण, वृंदावन के गोपेश्वर आदि शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब जलाभिषेक को उमड़ेगा। भक्त शिवालय में भगवान भोलेनाथ का बेलपत्र, धतूरा, फूल-माला, दूध आदि से अभिषेक कर पूजन करेंगे।
दूर-दराज से कांवड़ियों द्वारा लाया गया गंगा जल शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिवालयों के बाहर शिव भक्तों ने डेरा डाला लिया है। शाम को मंदिरों में तरह-तरह के फूल बंगले व बर्फ के बंगले सजाए जाएंगे। भजन संध्या भी आयोजित होंगी। रविवार को देर रात्रि तक मंदिर के सेवायत रंगाई-पुताई व विद्युत सजावट आदि करवाने में व्यस्त दिखे।