फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शिव कालोनी में आ रहा दूषित पानी, हांगामा

शिव कालोनी में आ रहा दूषित पानी, हांगामा

Fri, 20 Jul 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
शिव कालोनी में आ रहा दूषित पानी,  हांगामा
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित शिव कालोनी में दूषित पेयजल की समस्या को लेकर सुबह आक्रोशित लोगों ने हंगामा और नारेबाजी की। महिलाओं ने क्षेत्रीय पार्षद पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 11 के मोहल्ला शिव कालोनी में पिछले कई दिन से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। कालोनी में विभव नगर टंकी से पेयजल की आपूर्ति होती है, परंतु लोगों का कहना है कि टंकी से मात्र पांच-दस मिनट ही पानी आता है और वह भी दूषित। पानी से इतनी दुर्गंध आती है कि उसका इस्तेामल किसी भी कार्य में नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार पार्षद योगेश शंखवार से मिले, परंतु उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। जबकि पार्षद ने अपनी गली में सात-आठ सबमर्सिबल लगवाकर घरों में कनेक्शन करा रखे हैं। सुबह क्षेत्र के महिला-पुरुषों ने नगर निगम व पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द समस्या दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed