फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   लेखपालों के धरनास्थल पर पुलिस के छापे, मांट में गिरफ्तारी

लेखपालों के धरनास्थल पर पुलिस के छापे, मांट में गिरफ्तारी

Sat, 07 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों के धरनास्थल पर पुलिस के छापे, मांट में गिरफ्तारी
धरनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा/मांट। हड़ताली लेखपालों पर एस्मा के तहत कार्रवाई करने संबंधी शासन के आदेश पर शनिवार को बड़े स्तर पर पुलिस ने धरनास्थलों पर छापेमारी की है। छाता तहसील में डीएम और एसएसपी ने छापा मारा, जबकि बाकी तहसीलों में पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान मांट तहसील में नामजद शाखा मंत्री नितिन चौधरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस गिरफ्तारी से आक्रोशित लेखपालों ने थाने को घेराव लिया। जनपद भर के लेखपाल मांट पहुंच गए और सामूहिक गिरफ्तारी मांग करने लगे।
विज्ञापन



जिला प्रशासन ने अब हड़ताली लेखपालों से निपटने के लिए पूरी तरह से आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। लेखपाल संघ के 11 पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अब उन्हें पकड़ने के लिए तहसील स्तरीय धरना स्थलों पर छापेमारी की जा रही है। सदर तहसील में पुलिस ने धरनारत लेखपालों को स्थल से हटा दिया। गोवर्धन, महावन में भी यही कार्रवाई की गई। छाता में इस कार्रवाई में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी बबलू कुमार शामिल हुए। इस दौरान कहीं भी कोई नामजद पदाधिकारी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, लेकिन मांट तहसील में पुलिस ने शाखा मंत्री नीरज चौधरी को धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में तहसील लेखपालों ने थाना का घेराव कर लिया। जनपद के अन्य लेखपाल भी इसके बाद मांट पहुंच गए। सामूहिक गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। एसडीएम मांट ने सामूहिक गिरफ्तारी से स्पष्ट मना कर दिया।
हड़ताल का आमजन पर पड़ने लगा असर

लेखपालों की हड़ताल का अब आमजन पर भी असर पड़ने लगा है। खासकर प्रवेश प्रक्रिया से गुजर रहे छात्र-छात्राएं बहुत परेशान हैं। इसके लिए डीएम द्वारा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र की रिपोर्ट के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था भी कारगर साबित नहीं हो रही है।


घरों पर नहीं पहुंच रहे हड़ताली नेता

लेखपालों की हड़ताल के प्रति शासन के कड़े नजरिये को देखते हुए कर्मचारी नेताओं ने अब घरों पर जाना बंद कर दिया है। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद आशंका है कि पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए घरों पर भी छापेमारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed