फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली कटौती से लोग परेशान

बिजली कटौती से लोग परेशान

Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से लोग परेशान
मैनपुरी। शहर से लेकर देहात तक लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। बिजली के आने-जाने का कोई समय तय नहीं है। दिन हो या रात बिजली की अघोषित और अनियमित कटौती जारी है।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के बड़े इलाके में लोग बिजली के लिए परेशान रहे। लोकल फाल्ट के नाम पर हुई कटौती से लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।


शासन और बिजली विभाग ने शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति करने का समय तय कर दिया है। इसके बाद भी लोगों को समय से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।


सोमवार की सुबह हुई बारिश में बिजली काट दी गई। बारिश बंद हो गई, लेकिन बिजली चालू नहीं की गई। हरिपुरम में केबल बदले जाने की वजह से बिजली विभाग ने सेामवार की सुबह से ही एक बड़े इलाके की आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन



मोहल्ला छपट्टी, वंशीगौहरा, खरगजीतनगर, अवधनगर, पंजाबी कालोनी में पूरे दिन बिजली नहीं आई। शाम छह बजे के बाद जब बिजली आई तो लगातार ट्रिपिंग होती रही।


पुरानी मैनपुरी क्षेत्र के मोहल्ला कटरा, मिश्राना, पुरोहिताना, चौथियाना, ताल दरवाजा, देवी रोड, आंशिक छपट्टी, पत्थर मंडी, मदार दरवाजा क्षेत्र में पूरे दिन बिजली आती जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की आवाजाही और बड़े क्षेत्र में कटौती के चलते लोग पानी तक के लिए परेशान रहे।


बारिश में सुरक्षा के चलते बिजली आपूर्ति रोकी गई थी। एक इलाके में केबल बदले जाने के कारण उस क्षेत्र की बिजली सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बंद की गई। कुछ इलाके में लोकल फाल्ट होने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। शासन की मंशा के अनुसार लोगों को बिजली देने की कोशिश की जा रही है। उमेशचंद्र वर्मा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed