फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तौलिये से गला दबाकर मारा था दीपांशु को

तौलिये से गला दबाकर मारा था दीपांशु को

Tue, 12 Jun 2018 07:48 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
तौलिये से गला दबाकर मारा था दीपांशु को
डैमो
मथुरा। नोएडा के गौर सिटी के फ्लैट नंबर 1206 में दीपांशु को तौलिये से गला घोंटकर मारा गया था। बाद में शव के दो टुकड़े करके वृंदावन ले आए। पुलिस ने पौरुष और विशाल को तो सोमवार को ही शव के साथ गिरफ्तार कर लिया था जबकि मनोज उर्फ कुट्ट को आज पकड़ लिया। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नोएडा की गौर सिटी के फ्लैट नंबर 1206 में गाजियाबाद के सिहानी निवासी दीपांशु (23) पुत्र देवेंद त्यागी की हत्या उसके फुफेरे भाई और उसके दो दोस्तों ने की थी। हत्या के पीछे पौरुष और दीपांशु में शराब पीने के वक्त हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह और एसआई विपिन गौतम ने दो हत्यारोपियों को गाजियाबाद के संजय नगर निवासी विशाल त्यागी पुत्र अरुण कुमार त्यागी और मध्य प्रदेश के कटनी की पीडब्लूडी कालोनी निवासी पौरुष समाधिया पुत्र सुनील कुमार को वृंदावन में शव को ठिकाने लगाने से पहले ही दबोच लिया। तीसरे हत्यारोपी उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निवासी मनोज उर्फ कुट्टू पुत्र महादेव पिल्लई को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून नहीं रिसता तो मुश्किल होता हत्या का खुलासा
मथुरा। यदि ट्राली बैग से खून नहीं रिसता तो दीपांशु की मौत का राज दफन हो जाता। हो सकता है कि 72 घंटे में उसकी शिनाख्त न होने पर वृंदावन पुलिस अंतिम संस्कार अज्ञात में कर देती। यह तो गनीमत मानो कि ऑटो में ले जा रहे ट्राली बैग से रिसते खून को देख रमणरेती मार्ग के दुकानदारों ने पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed