{"_id":"5b04485e4f1c1b1b5e8b65fd","slug":"201527007326-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ के जिला प्रबंधक पर गिरी गाज, हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएफ के जिला प्रबंधक पर गिरी गाज, हटाए गए
Updated Tue, 22 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
पटवाई के मथुरापुर पर पीसीएफ के केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
जिले में गेहूं खरीद में खरीद एजेंसियों व उनके क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही। अनियमितताओं के चलते पीसीएफ के जिला प्रबंधक पर गाज गिर गई। उनको हटाकर अलीगढ़ के जिला प्रबंधक को चार्ज सौंपा गया है। जबकि समय से भुुगतान न करने वाले तीन केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिले में कुल 52 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। इनमें से पीसीएफ के 36 केंद्र है। एजेंसी ने अपने केंद्रों पर बोरों व धन समाप्त हो जाने के बाद इनकी आगे की व्यवस्था नहीं कराई, जिससे किसानों का समय से भुगतान नहीं हो पा रहा। इस अनियमितता के चलते जिला प्रबंधक मोहित गुप्ता को हटाकर अलीगढ़ से संबद्ध कर दिया गया। जबकि अलीगढ़ के जिला प्रबंधक विकास कुमार को कासगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यही नहीं शासन से एक दिन में 300 क्विंटल की खरीद के निर्देश हैं। इससे अधिक खरीद के लिए लेबर की अतिरिक्त व्यवस्था करने तथा डीएम से अनुमति लेने के आदेश हैं। इन आदेशों का पालन भी नहीं हो रहा। क्रय केंद्र गंजडुडवारा बस्तर ने 350 क्विंटल, न्यौली नगरिया ने 530 क्विंटल, क्रय केंद्र किसरौली ने 700 क्विंटल, क्रय केंद्र सोरों, क्रय केंद्र मंडी परिसर, क्रय केंद्र अमापुर में समय से भुगतान न करने का मामले सामने आए हैं। इन केंद्रों के प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
तीन सदस्यीय कमेटी की गठित
कासगंज। पंजीकृत सहकारी समिति मल्टी स्टेट को आपरेटिव सोसायटी, नैफैड, एनसीसीएफ, पीसीयू के प्राइवेट समितियों द्वारा संचालित क्रय केंद्रों पर ऑन लाइन फीड़िंग, 72 घंटे में आरटीजेएस से भुगतान, स्टॉक तथा बोरों के लेखा जोखा आदि का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए खाद्य तथा रसद विभाग आयुक्त आलोक कुमार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
गेहूं की खरीद में जो भी शिकायतें मिल रहीं है उनका लगातार निस्तारण कराया जा रहा है। पीसीएफ के जिला प्रबंधक को हटाकर अलीगढ़ के जिला प्रबंधक को चार्ज सौंपा है। जिन केंद्रों पर 300 क्विंटल से अधिक की खरीद एक दिन में की जा रही है उन सभी की सूची तैयार की जा रही है।
विजय कुमार शुक्ला, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी