फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   टीटीएसपी के नलकूपों का कट सकता है बिजली का कनेक्शन

टीटीएसपी के नलकूपों का कट सकता है बिजली का कनेक्शन

Mon, 23 Apr 2018 08:18 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
टीटीएसपी के नलकूपों का कट सकता है बिजली का कनेक्शन
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। सात साल पहले ग्रामीणों को मीठा पानी पिलाने के लिए लगाई गई टीटीएसपी (टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट) टंकियों के नलकूपों का भीषण गर्मी में बिजली कनेक्शन कट सकते हैं। इन कनेक्शनों का बिजली बिल पांच करोड़ से ज्यादा हो गया है। संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव ने अब तक इसका बिल जमा ही नहीं कराया है। इसके लिए इन्हें नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


सात साल पहले गांवों में टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट वाली 20 हजार लीटर की टंकियां बनाई गई थीं। इसमें मथुरा की 516 ग्राम पंचायतों में 812 टीटीएसपी टंकियां बनाई गईं। इनमें मीठा पानी भरने के लिए दूर से पाइप लाइन डालकर तीन या चार हॉर्स पावर की सबमर्सिबल लगाई गई। उसके लिए ग्राम पंचायतों के नाम बिजली कनेक्शन जारी किए गए, लेकिन सात साल से ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने बिजली बिल जमा नहीं कराए।
विज्ञापन


अब यह बिल बढ़कर पांच करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक हो गया है। बकाया वसूली में जुटे बिजली अफसरों ने ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किए हैं। गर्मी में टीटीएसपी के कनेक्शन कटने पर होने वाले पेयजल संकट की स्थिति बन सकती है। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि 812 टीटीएसपी जहां लगी हैं वहां की पंचायतों को नोटिस दिए गए हैं। मामला पेयजल से जुड़ा है, इससे डीएम को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed