फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बलात्कारी तांत्रिक को 25 साल की सजा

बलात्कारी तांत्रिक को 25 साल की सजा

Wed, 04 Apr 2018 08:14 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
बलात्कारी तांत्रिक को 25 साल की  सजा
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। एफटीसी प्रथम कोर्ट ने निम्बार्क आश्रम वृंदावन में रहने वाले तांत्रिक को झाड़ फूंक के बहाने विवाहिता से बलात्कार करने के मामले में 25 साल के कारावास की सजा सुनाई है। तांत्रिक वारदात के बाद से ही जेल में बंद है।
विज्ञापन


हाथरस जनपद की रहने वाली एक विवाहिता भूत प्रेत का इलाज कराने अपने पति के साथ 19 जुलाई 2017 को वृंदावन निम्बार्क आश्रम हनुमान मंदिर में माधव विलास के रहने वाले तांत्रिक द्वारिकादास के पास आई। तांत्रिक ने रात दस बजे इलाज के बहाने पति-पत्नी को रोक लिया। दोनों को छत पर बने कमरे में ले गया। पति के हाथ में एक दीपक देकर कमरे से बाहर कर दिया और कहा जब तक दीपक बुझ न जाए वह भीतर न आए।
विज्ञापन


तांत्रिक ने इस दौरान महिला का मुंह कपड़े से बांध कर बलात्कार किया। पति के आने पर पत्नी ने सारी जानकारी पति को दी। इस संबंध में पीड़िता ने थाना कोतवाली वृंदावन में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तांत्रिक को जेल भेज दिया। आठ सितंबर 2017 से केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने शुरू की। कोर्ट ने बुधवार को तांत्रिक को 25 साल के कारावास तथा 25 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। एडीजीसी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही तांत्रिक जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed