{"_id":"5aafbf1a4f1c1bb2758b64c8","slug":"201521467162-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आवास पर धरना की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आवास पर धरना की चेतावनी
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को मोहल्ला गाड़ीवान निवासी पीड़िता एसपी से मिली। प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मुकदमा दर्ज करने के बाद अभी तक पुलिस मूर्ति की बरामदगी नहीं की है। यदि जल्द ही पुलिस पता नहीं लगाती तो एक दिवसीय सामूहिक धरना उसके बाद मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना देगी।
मोहल्ला गाड़ीवान स्थित ठाकुर जुगल बिहारी मंदिर को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। मंदिर की देखरेख कमलेश सक्सेना कर रहीं हैं। फरवरी में मंदिर से अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति चोरी करने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। एक मार्च को मंदिर से चोर मूर्तियां चोरी कर ले गए। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय लोग एसपी से मिले। कहा कि मंदिर व संपत्ति हड़पने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। अगर जल्द ही चोरी गई मूर्तियां बरामद नहीं हुईं तो जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना करेंगे। उसके दो दिन बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने पर विवश होंगे। शिकायत करने वालों में विहिप के जिलाध्यक्ष अरुण चौहान, रामप्रकाश, आरएन मिश्रा, गुड्डन पंडित, कुल्दीप भारद्वाज, इंद्रमोहन, कुल्दीप आदि मौजूद रहे।