फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अलवर-कासगंज के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन

अलवर-कासगंज के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन

Tue, 20 Feb 2018 07:51 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
अलवर-कासगंज के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। मथुरा में होली खेलने दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे नौ दिनों तक अलवर व कासगंज के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ग्वालियर व झांसी पैसेंजर ट्रेन को मथुरा तक बढ़ाया जाएगा। यह व्यवस्था 26 फरवरी से तीन मार्च तक की जाएगी।
विज्ञापन
मथुरा में बरसाना, नंदगांव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृंदावन, गोकुल, बलदेव में होने वाली होली में होली खेलने व देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु मथुरा आते हैं। श्रद्धालुओं के लिए रेलवे मथुरा से अलवर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। डीआरएम के पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि यह ट्रेन सुबह पांच बजे मथुरा जंक्शन से अलवर को रवाना होगी। सायं छह बजे अलवर से मथुरा को चलेगी। साथ ही मथुरा से कासगंज के लिए दो स्पेशल ट्रेन तैयार रहेंगी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ होने पर कासगंज के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी जाएगी। ग्वालियर व झांसी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को मथुरा तक बढ़ाया जाएगा। मथुरा से वीना के लिए दो पैसेंजर ट्रेन रिजर्व में रहेंगी। गोवर्धन से गुजरने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। सभी ट्रेनों में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक में तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed