फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बसपा सुप्रीमो चीफ कलेक्टर, कोआ र्डनेटर वसूली अमीन

बसपा सुप्रीमो चीफ कलेक्टर, कोआ र्डनेटर वसूली अमीन

Sun, 18 Feb 2018 11:58 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो चीफ कलेक्टर, कोआ र्डनेटर वसूली अमीन
BSP
फिरोजाबाद। बसपा से प्रमुख नेताओं के त्यागपत्र और निष्कासन की कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कोहिनूर ग्लास में रविवार को एक मशविरा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बसपा से दो बार चुनाव लड़े खालिद नसीर, शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले शैलेश यादव उर्फ शैलेंद्र, जसराना विस प्रत्याशी शिवराज सिंह के साथ 300 से अधिक समर्थकों ने बसपा की प्राथमिकता सदस्यता से सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे दिया।
विज्ञापन


खालिद नसीर ने कहा कि बसपा की गलत नीतियों, धन उगाही और तुलगकी फरमान से आजिज आकर यह कदम उठाना पड़ा। पूर्व प्रत्याशियों पर सदस्यता शुल्क जमा न करने का आरोप लगाया है। जबकि पार्टी में सदस्य बनाने का काम विधानसभा और जिला कमेटी करती है। सदस्यता शुल्क जमा नहीं करने का आरोप झूठा है। शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले शैलेश यादव उर्फ शैलेंद्र ने कहा वे बसपा में काफी समय से घुटन महसूस कर रहे थे। पार्टी में सिर्फ पैसों का बोलवाला है। मायावती वोटों का सौदा कर वोट बेचती हैं।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में मेयर, चेयरमैन, पार्ष, सभासद प्रत्याशियों को टिकट वितरण के नाम पर दो कोआर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष ने बड़े पैमाने पर सदस्यता एवं पार्टी फंड के नाम पर वसूली की। इसके बाद पार्टी मुखिया के जन्मदिन एवं पार्टी फंड के नाम पर धन उगाही की। जसराना विस से शिवराज सिंह यादव ने कहा कि बहन मायावती चीफ कलेक्टर हैं ओर कोआर्डिनेटर एवं जिलाध्यक्ष वसूली अमीन हैं। पार्टी को किसान, गरीब, मजदूर, नौजवानों से कुछ लेना देना नहीं है। पार्टी की राति और नीति सिर्फ पैसा कमाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ नसीर ने कहा कि बाबा साहब एवं कांशीराम के सिद्धांतों को दरकिनार कर वरिष्ठ नेताओं ने नई भ्रष्टाचारी नीति एवं धन उगाही शुरू कर दी है, जिससे पार्टी लगातार रसातल में जा रही है। पार्टी से त्यागपत्र देते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष सैय्यद वारिस अली ने कहा कि पार्टी की गलत नीतियों और धन वसूली के चलते हम सभी पार्टी पदाधिकारी अपने पदों एवं प्राथमिकता सदस्यता से त्याग पत्र दे रहे हैं। कार्यक्रम में कुछ एआईएमआईएम, निर्दलीय, कांग्रेस के पार्षद समर्थन में आए। खुर्शीद असलम, इमरान सिद्दीकी, अशफाक अहमद, सुहेल अनवर, नईम सिद्दीकी, मुईनउद्दीन, उम्मेद अली, शानू अब्बासी, निजाम उद्दीन, डा. इमरान शाह समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed