{"_id":"5a75f1df4f1c1b9f268b809f","slug":"201517679071-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गब्बर को न्यायालय में पेश करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गब्बर को न्यायालय में पेश करेगी पुलिस
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। काली मुठभेड़ मामले में दिल्ली से गिरफ्तार उसका दूसरा साथी अवधेश उर्फ गब्बर को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने बी वारंट ले लिया है। आठ फरवरी को गब्बर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
नगर में विगत दिनों पंजाब के मोहाली निवासी शार्प शूटर रविंद्र उर्फ काली की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इसमें काली के पैर में गोली लगी और उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। दो दिन बाद दिल्ली पुलिस ने उसके फरार साथी अवधेश उर्फ गब्बर पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी उत्तम नगर को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था।
स्थानीय पुलिस गब्बर को लाने के प्रयास कर रही थी। पुलिस बी वारंट ले लिया है। अब उसे आठ फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गब्बर को यहां लाकर उससे पूछताछ की जाएगी और बरामद असलाह और गाड़ी के बारे में जानकारी करेगी। विवेचक ने बताया कि गब्बर से पूछताछ के बाद शार्प शूटर काली को शरण देने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस मैरिजहोम स्वामी बंटी और आकाश की गिरफ्तारी के लिए भी ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।