फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 25 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
deadbody
किशनी (मैनपुरी)। खिदरपुर गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं, मायके वालों पर ससुर जनपद औरैया के एरवाकटरा निवासी ज्योति की शादी 19 अप्रैल 2017 को थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर निवासी अंशुल उर्फ अंशू शर्मा के साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन दहेज में 50 हजार और बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे थे। गुरुवार की सुबह ज्योति का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद कुछ देर बाद ही यूपी 100 के पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज के लिए पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। पति अंशुल समेत ससुराली पर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।


पुलिस ने दहेज हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, गांव खिदरपुर में दहेज हत्या की सूचना मिलने के बाद सीओ परमानंद पांडेय और तहसीलदार सुशील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई। गृहक्लेश के चलते अंशुल किराए का मकान भी देखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed