फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से मुसाफिर परेशान

पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से मुसाफिर परेशान

Sun, 17 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से मुसाफिर परेशान
ट्रेन पैसेंजर
मैनपुरी। जनपद में संचालित तीन पैसेंजर ट्रेन में से एक 23 दिसंबर तक के लिए रद्द कर दी गई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन के एक सप्ताह तक बंद होने के कारण यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन



जनपद में रेलवे विभाग द्वारा शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर दो पैसेंजर ट्रेन संचालित हैं। जिले से होकर गुरजने वाली ऋषिकेश से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 54466 अप और 54465 डाउन को 23 दिसंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह नौ बजे मैनपुरी पहुंचती है और फर्रुखाबाद से वापस शाम को पांच बजे मैनपुरी होते हुए ऋषिकेश के लिए जाती है। इस ट्रेन के रद्द होने से जनपद के लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इस ट्रेन के रद्द होने से रविवार को बड़ी संख्या में लोग निराश ही घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के रहने वाले राम खिलाड़ी फर्रुखाबाद जाने के लिए सुबह से स्टेशन पर बैठे हैं, लेकिन ट्रेन रद्द हो गई है। इससे अब वापस लौटना पड़ रहा है। ट्रेन से जहां मात्र 15 रुपया खर्च होता है, वहीं अब बस से 70 रुपये खर्च करने पडे़ंगे।

जयवीर सिंह कानपुर जाने के लिए स्टेशन पर आए थे। पैसेंजर ट्रेन से फर्रुखाबाद तक जाना था। अब ट्रेन रद्द होने की जानकारी प्राप्त हुई है। ट्रेन रद्द होने से परिवार सहित बस द्वारा ही जाना पड़ेगा। इससे आर्थिक नुकसान के साथ ही शारीरिक परेशानी भी उठानी पड़ेगी।

विजय कुमार ने बताया कि जिले में ऋषिकेश के लिए एक मात्र ट्रेन यही है। इस ट्रेन के रद्द होने से सैकड़ों यात्री परेशानी से जूझ रहे हैं। इस मात्र एक ट्रेन को नहीं बंद करना चाहिए था। इससे जनपद के लोगों को ही नहीं पड़ोसी जनपद के लोगों को भी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।

अजय पाल सिंह ने कहा कि जनपद के लिए यह पैसेंजर ट्रेन न केवल लंबी दूरी के लिए महत्वपूर्ण है वल्कि, लोकल के लोगों के लिए भी इस ट्रेन का बहुत बड़ा महत्व है। ग्रामीण अंचल के लोग मुख्यालय इसी ट्रेन से पहुंचते हैं।


इस ट्रेन के रद्द होने से रेलवे को प्रतिदिन 20 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। विभाग को 23 दिसंबर तक लाखों का नुकसान होने की संभावना है।

स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि टूंडला रेलवे स्टेशन पर काम चलने के कारण पैसेंजर ट्रेन का रद्द किया गया है। फिलहाल 23 दिसंबर तक के लिए ट्रेन रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed