{"_id":"5a2d79354f1c1bc5758b82bb","slug":"201512929589-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर ले जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी दीवार, फिर हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी कर ले जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी दीवार, फिर हुआ ये
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज(सहावर))। कस्बे में एटा रोड पर एक गोदाम के फाटक में खड़े ट्रैक्टर को चोरों ने शनिवार रात चोरी करने की कोशिश की, लेकिन दीवार गिर जाने से चोर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
एटा रोड पर अजय कुमार का सीमेंट की दुकान का गोदाम हैं, जहां उनका ट्रैक्टर फाटक में अंदर खड़ा था। शनिवार रात चोर फाटक में घुस गए और जंजीर को तोड़ लिया। ट्रैक्टर को चोरी कर ले जाने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट किया।
फाटक से बाहर निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर की टक्कर गोदाम की दीवार में लग गई, जिससे दीवार गिर पड़ी। दीवार गिरते ही चोर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। सुबह दीवार गिरने की जानकारी होने पर अजय कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की तहरीर अजय कुमार ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व एटा रोड स्थित राजा धर्म कांटा से दो ट्रैक्टर 22 नवंबर की रात्रि को चोर चोरी कर ले गए थे। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ। जबकि व्यापारी चोरी की खुलासे की मांग के लिए थानाध्यक्ष को ज्ञापन दे चुके हैं।