फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नगर निगम में पहले महापौर के स्वागत की तैयारियां तेज

नगर निगम में पहले महापौर के स्वागत की तैयारियां तेज

Fri, 01 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में पहले महापौर के स्वागत की तैयारियां तेज
मंदिर में भव्य सजावट की गई।
फिरोजाबाद। नगर की प्रथम नागरिक महापौर के इस्तकबाल की नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार महापौर का कक्ष कंप्यूटर, इंटरनेट, वाईफाई सहित कई हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन


सुहागनगरी की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए शासन ने चार अगस्त 2014 को पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम का दर्जा दिया था। नगर निगम बनने के तीन साल बाद नगर निकाय चुनाव की घोषणा हुई तो सुहागनगरी की जनता को नया मेयर मिलने की उम्मीद जागी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद जनता ने पहली बार मेयर और पार्षद चुनने के लिए मतदान किया।
विज्ञापन



शुक्रवार को परिणाम आने के बाद पहली मेयर की घोषणा होगी। नगर निगम प्रशासन ने पहली महापौर के स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम में महापौर कक्ष को समस्त सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। कक्ष में कंप्यूटर, इंटरनेट, वाईफाई, एलईडी की सुविधा रहेगी। मेयर के लिए रिटायरिंग रूम, अटैच टॉयलेट की व्यवस्था होगी। स्टाफ में कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनो, अर्दली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात होंगे। नगर आयुक्त के प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं पूरी करने में नगर निगम प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलेगी कार्यप्रणाली, अफसरों की मनमानी पर लगेगा अंकुश
नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद पहली बार जनता ने मेयर और पार्षद चुनने के लिए मतदान किया है। शुक्रवार को परिणाम घोषित होते ही पहली बार महापौर के साथ 70 पार्षद चुन कर नगर निगम पहुंचेंगे। मेयर के काबिज होने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली बदल जाएगी। तीन साल से जिस तरह अफसरों ने तुगलकी फरमान जारी कर टैक्स के नाम पर लूटा। करोड़ों का टैक्स वसूलने के बाद कोई सुविधा नहीं दी। ऐसे मनमानी करने वाले अफसरों की कार्यप्रणाली पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed