फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वोटिंग में फर्स्ट डिवीजन पास देहात के मतदाता

वोटिंग में फर्स्ट डिवीजन पास देहात के मतदाता

Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
वोटिंग में फर्स्ट डिवीजन पास देहात के मतदाता
जैथरा में बोट डालने को कतार में खड़े लोग
एटा। नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को हुए मतदान में कस्बाई इलाकों के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई। मतदान करने के मामले में जिले की एटा नगर पालिका को छोड़कर सभी निकायों के मतदाता फर्स्ट डिवीजन रहे। देहात क्षेत्रों से फर्जी मतदान होने की शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर हुए मतदान में अलीगंज नगर पालिका में 23969 मतदाताओं में से 14848 मतदाताओं ने मतदान किया।

नगर पालिका में 62.66 फीसदी मतदाताओं ने अपनी सरकार चुनने में दिलचस्पी दिखाई। वहीं मारहरा नगर पालिका के वाशिंदे भी 68.21 फीसद मतदान प्रतिशत के साथ पीछे नहीं रहे। यहां 15868 मतदाताओं में से 10824 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन


वहीं जलेसर नगर पालिका में 67.00 फीसद मतदान में 28994 मतदाताओं में से 19426 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके साथ ही नगर पंचायत निधौलीकलां 71.96 फीसद मतदान के साथ टॉप पर रही। यहां 6947 में से 4999 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकीट नगर पंचायत में हुई 70.00 फीसद वोटिंग में 6319 मतदाताओं में से 4423 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जैथरा नगर पंचायत में 66.60 फीसद मतदान में 9300 मतदाताओं में से 6194 मतदाताआें ने मतदान में भाग लिया। राजा का रामपुर में 68.00 फीसद मतदान में 9263 मतदाताओं में 6299 मतदाता शामिल रहे।

इसके अलावा अवागढ़ नगर पंचायत में 69.19 फीसद मतदान में 8458 मतदाताओं में से 5852 मतदाता ने मतदान किया।

वहीं देहात क्षेत्रों में सबसे ज्यादा फर्जी मतदान होने की शिकायतें सामने आईं। कमिश्नर और आईजी समेत जिले के तमाम अधिकारियों ने मतदान की शिकायतों की पड़ताल की। वहीं अलीगंज में भाजपा और बसपा समर्थकों में फायरिंग हुई।


इसके साथ ही निधौलीकलां नगर पंचायत क्षेत्र में सभासद प्रत्याशी के एजेंट को उठाने पर भीड़ ने कोतवाली का घेराव किया। बाद में डीएम, एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed